विश्व

महिला की गई नौकरी, सोशल मीडिया पर किया था ये काम

jantaserishta.com
19 July 2022 2:03 PM IST
महिला की गई नौकरी, सोशल मीडिया पर किया था ये काम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक महिला ने नई जॉब में सैलरी में करीब 16 लाख की वृद्धि के बारे में बताने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिया. इसकी वजह से उन्हें नई नौकरी से निकाल दिया गया.

जून में लेक्सी लार्सन ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि मार्केटिंग एजेंसी में उनकी सैलरी करीब 56 लाख थी. टेक इंडस्ट्री में उन्हें नई नौकरी मिली, यहां उन्हें करीब 72 लाख रुपए सालाना मिलेंगे.
वीडियो में लेक्सी ने अमेरिका के डेनवर में रहते हुए अपनी स्पेंडिंग हैबिट्स के बारे में बात की थी और बताया था कि उन्हें नई जॉब कैसे मिली. लेकिन लेक्सी ने कहा कि कंपनी ने जब उनका टिकटॉक अकाउंट ढूंढ निकाला तो उन्होंने वीडियो डिलीट करना शुरू कर दिया ताकि वह बॉस के गुस्से से बच सकें.
USA Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लेक्सी को पता था कि National Labor Relations Act के तहत उन्हें सैलरी डिस्कस करने का अधिकार है. इसके बावजूद उन्होंने वीडियो डिलीट कर लिया था. आखिर में सुपरवाइजर ने उनसे उनके टिकटॉक अकाउंट के बारे में बातचीत की.
लेक्सी ने एक वीडियो में बताया कि कंपनी को सोशल मीडिया पर अपनी सैलरी के बारे में डिस्कस करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. जब उन्होंने कंपनी से पूछा कि क्या उनके वीडियो ने किसी सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन किया तो उनके सीनियर ने इसे नकार दिया लेकिन कंपनी की तरफ से कहा गया कि वे लोग ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.
लेक्सी ने वीडियो में कहा- टिकटॉक की वजह से मेरी जॉब चली गई. उन्होंने बताया कि हायरिंग के दो हफ्ते बाद ही उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है. लेक्सी ने कहा कि कंपनी ने इसके पीछे सिक्योरिटी कंसर्न का कारण बताया.
एंप्लॉयर्स के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पॉलिसी को लेकर USA Today ने law firm Joseph & Norinsberg LLC के पार्टनर बेनिटा जोसेफ से बातचीत की. उन्होंने कहा- कंपनी इस बात का खास ख्याल रखती है कि आप कोई भेदभावपूर्ण बयान ना दें, ट्रेड सीक्रेट्स का खुलासा ना करें, हिंसा की धमकी ना दें और कोई गैरकानूनी हरकत ना करें. अगर कंपनी आपको इनमें से कोई भी काम करता देखती है, तो इस आधार पर आपकी नौकरी जा सकती है.
वीडियो की वजह से लेक्सी के टिकटॉक फॉलोअर्स काफी तेजी बढ़े. अब उन्हें करीब 33 हजार लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने वीडियो के आखिर में बताया कि नौकरी से निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने पुराने मैनेजर को फोन किया और उन्होंने अकाउंट मैनेजर के जॉब पर लेक्सी को फिर से बहाल कर लिया. लेक्सी के इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story