विश्व

किचन में नाश्ता बना रही थी महिला, छिपकर बैठा था जहरीला सांप, फिर हुआ ये

jantaserishta.com
29 Nov 2020 12:57 PM IST
किचन में नाश्ता बना रही थी महिला, छिपकर बैठा था जहरीला सांप, फिर हुआ ये
x
सांप का दिखना या उनसे आमना-सामना होना कई लोगों के लिए बेहद डरावना अनुभव होता है. ऐसे में अगर सांप आपके घर के किसी हिस्से मसलन कमरा, बाथरूम या किचन में आ जाए तो मामला और खतरनाक बन जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ भी हुआ.

जरा सोचिए आप सुबह के पहले निवाले के लिए किचन में नाश्ता बनाने जाएं और टोस्ट बनाते हुए टोस्टर के पीछे से जहरीला सांप निकल आए तो आपकी क्या हालत होगी. कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया में, जहां एक महिला किचन में सांप मिलने से बुरी तरह डर गई.

द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने जैसे ही टोस्टर में ब्रेड डाला पीछे से जहरीला सांप निकल आया. वो सांप Red Bellied नस्ल का था जिसे ऑस्ट्रेलिया में जहरीले सांपों में से एक माना जाता है.
सांप को देखने के बाद महिला बिल्कुल शांत हो गई ताकि सांप उसपर हमला ना कर दे. इसके बाद महिला के परिवार ने सांप पकड़ने वाली एजेंसी को बुलाया. ऑस्ट्रेलिया के brisbane north snake catchers and relocation विभाग से लोग आए और उस सांप को वहां से निकालकर ले गए. विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर भी घटना की जानकारी दी है और तस्वीरें शेयर की है.
स्नेक चेकिंग सेवा ने लिखा है कि अगर इन सांपों को परेशान किया जाता है तो यह काटने में सक्षम होते हैं. घर के मालिक स्टीवन ब्राउन ने कहा, यह विशेष सर्प काफी छोटा था, लेकिन यह बेहद खतरनाक होता है. 'यह लगभग 80 सेमी लंबा था, लेकिन ये निश्चित रूप से परिवार के लिए समस्या बन सकता था.
विशेषज्ञों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में गर्मी बढ़ने के साथ ही इस मौसम में सांप के मिलने का सिलसिला शुरू हो जाता है क्योंकि वो जंगल छोड़कर ठंडी जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों की तरफ आ जाते हैं. वहीं महिला ने बताया कि उसके किचन के पीछे वाली खिड़की खुली हुई थी जिस वजह से सांप को घर के अंदर आने का मौका मिल गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story