विश्व

महिला ने शेयर की स्टोरी, अपनी बहन के लिए...बॉयफ्रेंड हैरान

jantaserishta.com
5 May 2022 3:01 PM IST
महिला ने शेयर की स्टोरी, अपनी बहन के लिए...बॉयफ्रेंड हैरान
x

नई दिल्‍ली: एक कपल ने तय किया कि वे बच्चे पैदा नहीं करेंगे. लेकिन तभी बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड की पुरानी प्रेग्‍नेंसी के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गया. उसे सालों तक इस बारे में बिल्‍कुल भी जानकारी नहीं थी कि उसकी गर्लफ्रेंड बच्चे को जन्म दे चुकी है. कपल ढाई साल से एक-दूसरे के साथ हैं. महिला ने Reddit पोस्‍ट पर सिलसिलेवार तरीके से पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है.

दरअसल, जब युवती 20 साल की थी, तब उसने अपनी बहन के लिए सरोगेट मदर बनी थीं. उसकी बहन गर्भधारण से संबंधित समस्‍याओं से जूझ रही थीं. उनका कई बार गर्भपात हो चुका था. ऐसे में यह युवती अपनी बहन के लिए सरोगेट मदर बनीं. जो बच्‍चा पैदा हुआ, अब उसकी उम्र उम्र 7 साल है.
युवती ने पोस्‍ट में बताया कि भतीजी के प्रति उसे मां वाली फीलिंग नहीं होती. ऐसे में उसे कभी नहीं लगा कि उसे इस बारे में बॉयफ्रेंड को बताना चाहिए. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की पुरानी फैमिली फोटो देखी तो वह चौंक गया. क्‍योंकि इस फोटो में वह (गर्लफ्रेंड) प्रेग्‍नेंट थी.
युवती ने यह भी बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को इस बारे में न बताने पर माफी भी मांगी. हालांकि, कई Reddit यूजर्स ने कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि युवती ने न बताकर कुछ भी गलत किया है.
वैसे युवती के पोस्‍ट के मुताबिक, पहले उसके बॉयफ्रेंड को लगा कि उसने अपने बच्‍चे को किसी और को गोद दे दिया है. लेकिन जब युवती ने पूरी कहानी बताई, तब भी वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story