विश्व

प्रेमी की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार

Kunti Dhruw
21 Oct 2020 2:39 PM GMT
प्रेमी की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
x
चाकू घोंपकर प्रेमी की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक दक्षिण अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जोहानिसबर्ग, चाकू घोंपकर प्रेमी की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक दक्षिण अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार को डरबन से 27 किलोमीटर दूर वेरुलम नगर में हुई जहां प्रेमी युगल किराए के मकान में रह रहा था। उन्होंने कहा कि एक विवाद के बाद 27 वर्षीय आलिशा बालगोविन्द ने रसोई के चाकू से अपने प्रेमी योगन मूडले पर हमला कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूडले को अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बालगोविन्द को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जिसने उसे जमानत दे दी और सुनवाई नौ दिसंबर तक के लिए टाल दी। साप्ताहिक अखबार 'पोस्ट' के अनुसार बालगोविन्द के पिता सुदेश ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्मरक्षा में कदम उठाया और उसे खुद कई जगह चोट आई है।

Next Story