विश्व

महिला सांसद के साथ मारपीट, कुर्सी भी फेंकी गई

jantaserishta.com
5 Dec 2022 4:00 PM IST
महिला सांसद के साथ मारपीट, कुर्सी भी फेंकी गई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: किसी भी देश की संसद में नेताओं को एक दूसरे से बहसबाजी करते हुए अक्सर देखा जाता है. लेकिन सदन में एक दूसरे पर थप्पड़ या लात चलाना वाकई हैरान कर देता है. ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला अफ्रीकी देश सेनेगल से सामने आया है, जहां संसद में एक सांसद ने सत्ताधारी महिला सांसद के साथ हाथापाई कर दी. गुस्से में महिला सांसद ने भी नेता पर कुर्सी फेंक दी. दोनों नेताओं की लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
आम सदन में जिस समय यह हंगामा हुआ, उस समय बजट सत्र चल रहा था. इसी दौरान सत्ताधारी पक्ष की सांसद एमी नादिये गनीबी और विपक्षी पक्ष के सांसद मस्साता साम्ब के बीच जोरदार बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि मस्साता अपनी सीट से उठे और सीधा महिला सांसद पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए.
थप्पड़ खाने के बाद महिला सांसद भी भड़क गईं और उन्होंने विपक्षी दल के सांसद पर कुर्सी फेंक दी. इसी बीच काफी संख्या में सदन में मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए आ गए और दोनों को शांत कराने की कोशिश की.
हंगामे से पहले सेनेगल की संसद में बजट सत्र चल रहा था. इस दौरान सत्ताधारी पार्टी बेन्नो बोक्क याकार की महिला सांसद ने सेनेगल एक आध्यात्मिक नेता की आलोचना की. राष्ट्रपति मैकी सॉल के तीसरे कार्यकाल का विरोध जताने को लेकर सत्ताधारी पार्टी की सांसद ने अध्यात्मिक नेता की आलोचना की थी.
महिला सांसद की पिटाई को लेकर काफी संख्या में सत्ताधारी लोग विरोध जता रहे हैं. विपक्षी दल के नेता के इस हमले की पार्टी नेताओं की ओर से निंदा की गई है.
थप्पड़ मारने वाले सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी काफी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला सांसद गर्भवती हैं और पिटाई की वजह से उनके बच्चे पर असर पड़ा है. हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story