विश्व

महिला का खुलासा, कहा- 4 बच्चे...डॉक्टर भी चौंके

jantaserishta.com
4 July 2022 3:00 PM IST
महिला का खुलासा, कहा- 4 बच्चे...डॉक्टर भी चौंके
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: प्रेग्नेंसी की समस्या से जूझ रही एक महिला ने खुलासा किया कि वह अब एक साथ 4 बच्चों को जन्म देनी वाली है. उसे ये बात तब पता चली जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ चेक-अप के लिए डॉक्टर के पास गई थी.

अमेरिका में रहने वाली 35 साल की इस महिला का नाम एश्ले नेस (Ashley Ness) है. एश्ले इसी साल फरवरी में अपने 47 साल के बॉयफ्रेंड वैल के साथ डॉक्टर के पास चेक-अप के लिए गई थीं, जहां अल्ट्रासाउंड के बाद उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं.
जब डॉक्टर ने बताया कि उनके पेट में एक दो नहीं बल्कि चार बच्चे पल रहे हैं तो एश्ले हैरान रह गईं. अल्ट्रासाउंड करने वाली नर्स भी ये देखकर चौंक गई. एश्ले के गर्भ में दो लड़के हैं और दो लड़कियां पल रही हैं.
Good Morning America न्यूज से बात करते हुए एश्ले ने कहा कि वो प्रेग्नेंसी की समस्या से जूझ रही थीं. उन्हें कई बार मिसकैरेज हो चुका था. ऐसे में जब पता चला कि 4 बच्चों की मां बनने वाली हूं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
एश्ले कहती हैं कि जब नर्स चेक-अप कर रही थीं तो उसने बताया कि मेरे गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं. लेकिन थोड़ी ही देर में वह हैरान होते हुए बोलीं कि जुड़वां नहीं, 4 बच्चे हैं. ये सुनकर एश्ले भी चौंक गईं. उन्होंने कहा कि जब इस खबर की पुष्टि हुई तो ऐसा लग रहा था कि मैं बेहोश होने वाली हूं.
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, एश्ले अक्टूबर में बच्चों को जन्म देंगी. इसके लिए वो डॉक्टर्स के संपर्क में हैं, क्योंकि चार बच्चों को एकसाथ जन्म देने में जोखिम भी है.
वहीं, इलाज के खर्च के लिए एश्ले की दोस्त लीसा पॉटर ने फंड जुटाने के लिए GoFundMe पेज बनाया हुआ है. जिसके जरिए उन्होंने अबतक करीब 7 लाख रुपये जुटा लिए हैं. दरअसल, एश्ले हेयर ड्रेसर का काम करती हैं और उनके बॉयफ्रेंड मैकेनिक हैं. उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. इसलिए अस्पताल का खर्च उठाने के लिए वो फंड जुटा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story