विश्व

पालतू हैम्‍सटर को कच्‍चा काटकर खा गई महिला

Rani Sahu
15 March 2023 3:11 PM GMT
पालतू हैम्‍सटर को कच्‍चा काटकर खा गई महिला
x
लॉस एंजेलस । 39 साल की एक महिला ने पालतू हैम्‍सटर ( चूहे की प्रजाति का जानवर) को पहले काटा, उसके बाद कच्‍चा खा गई। पड़ोसी ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके खूब हंगामा मचा। अब महिला को सजा देने की तैयारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला ब्रिटेन का है और महिला का नाम एम्मा पार्कर है। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में एक शख्‍स के जोर-जोर से हंसने की आवाज भी आ रही है। वो शख्स महिला के इस कुकृत्य का वीडियो बनाए जाने के वक्त, महिला से यह भी कह रहा है कि वो (मुजरिम महिला) क्रूर पागल और नशेड़ी औरत है। रुह कंपा देने 27 सेकंड के इस वीडियो में एम्‍मा पार्कर मिस्टर निबल्स को चाकू से आधा काट देती है।
फिर चंद सेकेंड के लिए रुकती है और उस कटे हुए हैम्सटर को कैमरे की ओर दिखाते हुए झुलाती है। हैम्‍सटर महिला के हाथ में फड़फड़ाता रहता है। कुछ ही पल में महिला उसे खा जाती है।वीडियो टिकटॉक पर पोस्‍ट हुआ तो बवाल मच गया। हर किसी ने इस महिला के लिए मौत की सजा तक देने की मांग की। कई लोगों ने देश में जानवरों को अत्याचार से बचाने वाली संस्था की सदस्य ग्रेट गोनरबी को भी इस वीडियो में टैग किया। साथ ही, सख्‍त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कोर्ट पहुंचा तो जज भी सुनकर सन्‍न रह गए। उन्‍होंने कहा कि कोई इस स्‍तर की क्रूरता कैसे कर सकता है।
अदालत ने महिला को एक साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही, 15 साल तक कोई भी जानवर पालने देने पर पाबंदी लगा दी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया था कि वीडियो उसी का था। वीडियो किसने बनाया? इस सवाल का जवाब महिला ने नहीं दिया। वीडियो महिला के पड़ोस में ही रहने वाले एक ड्रग डीलर ने शूट किया था। जो कि महिला का पूर्व परिचित भी था। हालांकि, पुलिस का दावा चौंकाने वाला है। उनके मुताबिक, हैम्‍सटर को उसके पालतू कुत्‍ते ने काट लिया था, जिससे वह दर्द से छटपटा रहा था। उसकी पीड़ा हमेशा-हमेशा के लिए दूर करने की नीयत से महिला ने हम्सटर को मार डालने की बात कबूली। हैरानी की बात यह है कि महिला उसे बेहद प्‍यार करती थी और प्‍यार से उसका नाम ‘मिस्टर निबल्स’ रखा हुआ था।
Next Story