विश्व

महिला गिरफ्तार, अश्लील कंटेंट किया लाइव

jantaserishta.com
22 Sept 2021 10:07 AM IST
महिला गिरफ्तार, अश्लील कंटेंट किया लाइव
x

नई दिल्ली: एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को 'अश्लील' लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अरेस्ट कर लिया गया है. यह घटना इंडोनेशिया के बाली की है. पुलिस का कहना है कि इंडोनेशिया की रहने वाली 22 साल की महिला ने Kuda Poni नाम से अकाउंट बना रखा था.

बाली पुलिस ने बताया कि महिला Mango Live नाम के ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग किया करती थी. इस ऐप पर महिला के हजारों फॉलोअर्स हैं. पुलिस का आरोप है कि महिला ने पैसे कमाने के लिए ऐप पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट की स्ट्रीमिंग की.
महिला बीते 9 महीने से Mango Live पर स्ट्रीमिंग कर रही थी. केटुट सुकडी नाम के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला लाइव शो से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये कमा चुकी थी.
coconuts.co की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को जैसे ही पता चला कि महिला अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग कर रही है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया. महिला पर पोर्नोग्राफी और आईटी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. दोषी करार दिए जाने पर महिला को अधिकतम 12 साल तक की सजा हो सकती है.
बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब हरकत के साथ लाइव स्ट्रीम करने का चलन बढ़ा है. कई सोशल मीडिया सेलिब्रेटी शराब पीते हुए लाइव स्ट्रीम करने लगे हैं. सोशल मीडिया स्टार्स भारी मात्रा में शराब स्टोर करते हैं और फिर फैन्स के सामने नशा करते हैं. कई बार तो वोमिटिंग तक को शो में दिखाया जाता है.
वहीं, पिछले साल सोशल मीडिया पर Mukbang नाम से वीडियो ट्रेंड देखा गया था जिसमें व्लॉगर्स जरूरत से कहीं अधिक खाना खाते हुए दिखाई दिए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story