विश्व

नववर्ष की शुरूआत के साथ अमेरिका के कई राज्‍यों में कुछ नए कानून लागू , पुलिस जवाबदेही

Gulabi
1 Jan 2022 8:59 AM GMT
नववर्ष की शुरूआत के साथ अमेरिका के कई राज्‍यों में कुछ नए कानून लागू , पुलिस जवाबदेही
x
अमेरिका के कई राज्‍यों में कुछ नए कानून लागू
वाशिंगटन, जेएनएन। नववर्ष की शुरूआत के साथ अमेरिका के कई राज्‍यों में कुछ नए कानून लागू हो गए। इसमें प्रमुख रूप से न्यूनतम मजदूरी वृद्धि, पशु संरक्षण, पुलिस जवाबदेही, करों में कटौती और वृद्धि सहित अन्य नए कानून पूरे अमेरिका में प्रभावी हो गए। न्यू हैम्पशायर में गर्भपात पर प्रतिबंध या इलिनायस, ओरेगन और नार्थ कैरोलाइना में पुलिस सुधार उपाय इस समय के सर्वाधिक विवादित कुछ मुद्दों का हल करेंगे।
1- न्यू हैम्पशायर में गर्भधारण करने के 24 हफ्ते बाद गर्भपात पर प्रतिबंध होगा। हालांकि, माता के स्वास्थ्य को देखते हुए इसमें राहत दी जा सकती है। मेरीलैंड उन कुछ राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां पशुओं पर परीक्षण की गई सामग्री वाले किसी नए सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद की बिक्री निषिद्ध है। वेरमोंट में एक नया कानून हाथी, जिराफ, समुद्री कछुआ, विलुप्तप्राय: शार्क, व्हेल आदि जंतुओं के अंगों या उनसे बने उत्पाद के व्यापार को प्रतिबंधित कर देगा।
2- कैलीफोर्निया और 20 से अधिक अन्य राज्यों ने भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है। ओकलाहोमा में शीर्ष आय वाले लोगों से लिए जाने वाले करों को पांच फीसद से घटा कर 4.75 फीसद कर दिया गया है। प्रांत के रिपब्लिकन गवर्नर केविन स्टिट ने कहा कि मैंने ओकलाहोमा को कारोबार के मामले में 10 शीर्ष प्रांतों में शामिल करने का संकल्प लिया है।
Next Story