विश्व

केन्या के नए राष्ट्रपति बने विलियम रूटो, शपथ ग्रहण समारोह में भगदड़, 60 घायल

Rani Sahu
13 Sep 2022 4:16 PM GMT
केन्या के नए राष्ट्रपति बने विलियम रूटो, शपथ ग्रहण समारोह में भगदड़, 60 घायल
x
विलियम रूटो ने मंगलवार को केन्या के पांचवे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके शपथ ग्रहण समारोह भगदड़ मचने से करीब 60 घायल हो गए है।बता दें कि पिछले महीने केन्या में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ था।
इस चुनाव में विलियम रुटो ने अपने प्रतिद्वंद्वी रैला ओडिंगा को हराया था। चुनाव में रूटो को 7,176,141 वोट मिले, जबकि ओडिंगा को 6,942,930 वोट मिले थे। लेकिन ओडिंगा ने इस फैसले को स्वीकार करने से इनकार किया था। इसके बाद यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया।
पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय ने ओडिंगा की याचिका खारिज कर दिया। इसके बाद विलियम रूटो के राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद मंगलवार को रूटो केन्या के नए राष्ट्रपति बन गए है। बता दें कि इससे पहले रूटो केन्या के उपराष्ट्रपति थे।
केन्या के नए राष्ट्रपति विलियम रूटो के शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। जिसके बाद पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। हालात उस दौरान ज्यादा खराब हो गए जब स्टेडियम की एक दीवार गिर गई। जिस कारण शपथ समारोह में भगदड़ भी मच मच गई।
इस हादसे में करीब 60 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि घायलों को नैरोबी के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story