विश्व

प्रधानमंत्री बनने का सपना रह जाएगा अधूरा? ऋषि सुनक को लेकर अब आई ये खबर

jantaserishta.com
18 Aug 2022 2:25 PM IST
प्रधानमंत्री बनने का सपना रह जाएगा अधूरा? ऋषि सुनक को लेकर अब आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस में ऋषि सुनक, विदेश सचिव लिज ट्रस के मुकाबले पिछड़ते नजर आ रहे हैं. टोरी वोटर्स के ताजा सर्वे के मुताबिक, विदेश सचिव लिज ट्रस ने ऋषि के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली है. बुधवार को जारी हुए कंजर्वेटिव होम सर्वे का परिणाम लगभग वही रहा, जो बीते महीने था.

टोरी वोटर्स के सर्वे के मुताबिक, इस बार ऋषि सुनक 28 फीसदी, लिस ट्रस 60 फीसदी और 9 फीसदी अनिर्णायक हैं. बीते महीने ऋषि सुनक 26 फीसदी पर थे, लिस ट्रस 58 और 12 फीसदी अनिर्णायक थे. पार्टी के 961 सदस्यों के कंजर्वेटिक होम सर्वे में कहा गया है कि हमने इस बार एक ही कॉलम में न तो वोट दिया है और न ही वोट देंगे. एक बार जो सदस्य अनिर्णायक स्थिति में आते हैं तो दावेदारों के बीच समान रूप से उनके अंक बांट दिए जाते हैं. विदेश सचिव ट्रस, ऋषि सुनक पर 32 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं.
इससे पहले 2 अगस्त को खत्म हुए YouGov के सर्वे में ऋषि सुनक विदेश सचिव लिज ट्रस से 34 पॉइंट पिछड़ गए थे. YouGov द्वारा किए गए सर्वे में करीब 60% लोगों ने ब्रिटेन के नए पीएम के तौर पर लिज ट्रस को अपनी पसंद बताया था. ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. अभी ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार है. 5 सितंबर को ब्रिटेन में नए पीएम और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का ऐलान होगा.
ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का चुनाव दो चरणों में होता है. पहले चरण में पार्टी के सांसद वोट देते हैं. वोटिंग की प्रक्रिया तब तक चलती रहती है, जब तक दो उम्मीदवार न रह जाएं. इस बार 5 चरणों में वोटिंग हुई. इसके बाद दो उम्मीदवार ऋषि सुनक और लिज ट्रस आखिरी रेस में रह गए हैं. खास बात ये है कि इन सभी 5 चरणों में ऋषि सुनक सांसदों की पहली पसंद रहे. अब यह चरण पूरा हो चुका है. दोनों उम्मीदवार देशभर में रैलियां कर पार्टी के सदस्यों से वोट मांग रहे हैं.
दरअसल, दूसरे चरण में पार्टी के सदस्यों की ही भूमिका है. कंजर्वेटिव पार्टी के 1.8 लाख सदस्य पोस्टल वोट के जरिए इन उम्मीदवारों में एक को अपना नेता चुनेंगे. दोनों उम्मीदवारों में जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वह पार्टी का नेता और अगला पीएम बनेगा. हालांकि, वोटिंग से पहले तमाम सर्वे सामने आए हैं, इनमें ऋषि सुनक पिछड़ते नजर आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story