विश्व

जल्द ही अपनी चुनाव योजनाओं का करेंगे खुलासा: बाइडेन

jantaserishta.com
25 April 2023 8:40 AM IST
जल्द ही अपनी चुनाव योजनाओं का करेंगे खुलासा: बाइडेन
x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि वह जनता को अपनी दोबारा चुनाव की योजना के बारे में जल्द ही बताएंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि मैं जल्द ही अपनी चुनाव लड़ने की योजना के बारे में बता दूंगा। अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि डेमोक्रेट आधिकारिक तौर पर इस सप्ताह अपना चुनाव अभियान शुरू कर देंगे।
बाइडेन और उनकी टीम एक वीडियो के रूप में घोषणा करने की तैयारी कर रही है।
सीबीएस न्यूज के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी और लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी की कार्यकर्ता जूली शावेज रोड्रिग्ज, बाइडेन के फिर से चुनाव अभियान का प्रबंधन करेंगी।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जो 2020 के चुनाव में बाइडेन से हार गए थे, ने पिछले साल नवंबर में 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन की घोषणा की है।
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होगा।
एनबीसी न्यूज के एक नए राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार, सभी अमेरिकियों में से 70 प्रतिशत, इनमें 51 प्रतिशत डेमोक्रेट शामिल हैं, सोचते हैं कि बाडेन को दूसरे कार्यकाल के लिए दावा नहीं करना चाहिए।
इनमें से अधिकांश 80 वर्षीय बाइडेन की आयु के कारण उन्हें राष्ट्रपति पद की प्रतिस्पर्धा में भाग न लेने की सलाह देते हैं।
ट्रम्प के लिए, एक तिहाई रिपब्लिकन सहित 60 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि उन्हें भी चुनाव में ताल नहीं ठोकना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story