विश्व
राष्ट्रपति पुतिन परमाणु बम फोड़ेंगे? भारी गुस्से में है
jantaserishta.com
1 March 2024 9:52 AM IST

x
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को दो टूक कहा है कि उनकी एक गलती पूरी दुनिया को भारी पड़ सकती है और विनाश की कगार पर ले जा सकती है। पुतिन ने नाटो देशों से कहा है कि अगर उन लोगों ने यूक्रेन जंग में सैनिक भेजे तो दुनिया भर में परमाणु युद्ध की आग भड़क सकती है। उन्होंने कहा कि वह जवाबी हमले से पीछे नहीं चूकेंगे। पुतिन ने इसी महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में ये बातें कही हैं। रूसी राष्ट्रपति के इस संबोधन को यूरोप और अमेरिका एक बड़े खतरे के रूप में देख रहा है।
पुतिन का यह बयान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के वक्तव्य के बाद आया है। मैक्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी देशों के सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया जा सकता। पुतिन ने मैक्रों के बयान का जिक्र करते हुए आगाह किया कि जो देश ऐसा करने का फैसला लेंगे उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुतिन ने कहा, "पश्चिमी देश, यूरोप में नाटो सहयोगियों पर हमला करने की योजना का आरोप लगाकर हमारे देश पर हमला करने के लिए निशाने चुन रहे हैं।”
पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि हमारे पास भी ऐसे परमाणु हथियार हैं, जो उनके क्षेत्रों को निशाना बना सकते हैं। पुतिन ने कहा कि अब वे (पश्चिमी देश) जो सुझाव दे रहे हैं और दुनिया को डरा रहे हैं, उन्हीं से परमाणु युद्ध का वास्तविक खतरा पैदा हो रहा है, जिसका परिणाम हमारी सभ्यता का विनाश होगा।
उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के बीच रूस के सैनिकों की सराहना की और कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पुतिन रूस में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाला राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय लड़ रहे हैं। इस चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। पुतिन के मुखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवेलनी का हाल ही में निधन हो गया था। नवेलनी आतंकवाद के आरोप में 19 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे थे। शुक्रवार को नवेलनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस बीच, रूसी सेना पूर्वी और दक्षिणपूर्वी यूक्रेन में और अधिक यूक्रेनी शहरों और गांवों को अपने कब्जे में लेने के लिए संघर्ष कर रही है। दूसरी तरफ, यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस की सेना के आगे बढ़ने के बीच दो सप्ताह से भी कम समय में उसने 11 रूसी युद्धक विमानों को मार गिराया है। यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा, “दुश्मन ने पूर्वी यूक्रेन में अपनी हवाई उपस्थिति बढ़ा दी है, जिसके बाद हमारे शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने पलटवार किया है।”
Tagsरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनव्लादिमीर पुतिनपुतिननाटो देशपरमाणु बमRussian President Vladimir PutinVladimir PutinPutinNATO CountryNuclear Bomb
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





