आज इस्तीफा दे देंगे इमरान खान? कैबिनेट मंत्री ने ही दिया झटका, विपक्ष ने भी भरी हुंकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव से ठीक एक दिन पहले करारा झटका लगा है। सरकार जाने के खतरे का सामना कर रहे इमरान खान के कैबिनेट मंत्री शाहजान बुग्ती ने इस्तीफा दे दिया है। वह बलूचिस्तान की जमूरी वतन पार्टी के नेता थे और इमरान खान की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जमूरी वतन पार्टी इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की गठबंधन सरकार में सहयोगी थी। इमरान खान के खिलाफ सोमवार को पाकिस्तान की संसद में प्रस्ताव पेश होने वाला है। यह प्रस्ताव शुक्रवार को ही पेश होना वाला था, लेकिन सदन की कार्यवाही स्थगित होने के चलते इसे सोमवार को पेश करने का फैसला लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





