विश्व

जंगल की आग से 'बड़ी तबाही का खतरा', 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

jantaserishta.com
18 Jan 2026 5:08 PM IST
जंगल की आग से बड़ी तबाही का खतरा, 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया
x
नई दिल्ली: दक्षिणी अमेरिकी देश चिली में जंगल की भीषण आग के कारण 20 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। 'पेन्को वाइल्डफायर' चिली के कॉन्सेप्सियन में 23 किमी के इलाके में बेकाबू होकर फैल रही है, जिससे 3000 घरों और पेन्को-लिर्कुएन हॉस्पिटल को खतरा है। अगर हवाएं आग को इंदुरा गैस प्लांट की तरफ धकेलती हैं, तो आग से बड़ी तबाही हो सकती है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, 20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सोशल मीडिया पर भयावह वीडियो सामने आए जिनमें आवासीय क्षेत्रों और इंदुरा गैस संयंत्र के पास की पहाड़ियों को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है। अगर आग उन तक पहुंच गई तो बड़ी तबाही मच सकती है।
पुएलचे की तेज हवाओं और दशकों से चल रहे भीषण सूखे ने बायोबियो में फैले ज्वलनशील चीड़ और यूकेलिप्टस के वृक्षारोपण में आग के फैलाव को और तेज कर दिया। चिली के राष्ट्रीय वानिकी निगम ने इसे उच्चतम जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया है, क्योंकि यह वन्यभूमि-शहरी सीमा क्षेत्र है जहां घर घने विदेशी जंगलों से सटे हुए हैं। दमकलकर्मी तेज हवाओं के बीच कठिन भूमि मार्गों से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन हवा की दिशा बदलने की प्रार्थना कर रहे थे।
अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को संभावित एयरलिफ्ट या जमीनी स्थानांतरण की तैयारी की गई। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन निकासी की तैयारी जारी है। कॉन्सेप्सियन के निवासियों ने नारंगी आसमान और गहरे धुएं के गुबार के वीडियो साझा किए हैं।
इस बीच चिली की आपदा रोकथाम और प्रतिक्रिया राष्ट्रीय सेवा दल (एसईएनएपीआरईडी) ने स्थानीय लोगों से कुछ इलाकों को खाली करने का अनुरोध किया है। बचाव के लिए एसएई मैसेजिंग एक्टिवेट कर दी है। आम लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। एडवाइजरी जारी कर लोगों से प्रार्थना की है कि वो शांत रहें और अधिकारियों और रिस्पॉन्स टीमों के निर्देशों का पालन करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story