विश्व

पत्नी का महिला दोस्त और उसके पति के साथ अवैध संबंध, कबूल किया अपना गुनाह, पति के सामने ऐसे खुली पोल

jantaserishta.com
16 Jun 2021 2:58 PM IST
पत्नी का महिला दोस्त और उसके पति के साथ अवैध संबंध, कबूल किया अपना गुनाह, पति के सामने ऐसे खुली पोल
x
संबंधों को लेकर पत्नी जता चुकी थी ये इच्छा...

लंदन: एक शख्स तब हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपनी महिला दोस्त और उसके पति के साथ अवैध संबंध (My Wife Slept With Her Friend's Husband) बना चुकी है. शख्स को अपनी पत्नी पर तब शक हुआ जब उसने बाथरूम से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट (Pregnancy Test Kit) बरामद की. शख्स ने सोचा कि उसकी पत्नी को टेस्ट किट की जरूरत क्यों पड़ी क्योंकि वह तो नसबंदी (Vasectomy) करवा चुका है.

द सन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित पति की उम्र 40 साल है जबकि उसकी पत्नी की उम्र 38 साल है. शख्स ने कहा कि उसके अपनी पत्नी से बहुत अच्छे संबंध थे. वह उस पर बहुत विश्वास करता था. लेकिन शख्स के पैरों के नीचे से जमीन तब खिसक गई जब उसकी पत्नी ने खुद कबूल किया कि वह अपनी महिला दोस्त और उसके पति के साथ सो चुकी है.
पीड़ित ने आगे कहा कि उसकी पत्नी उससे अक्सर कहा करती थी कि वह किसी महिला से संबंध बनाना चाहती है, लेकिन उस वक्त उसे ऐसा लगा था कि वह उसकी एक कल्पना भर है. उसे नहीं पता था कि यह बात इतनी आगे बढ़ सकती है.
महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी साइकिलिंग के बहाने काफी समय तक घर से बाहर रहती थी और इसी दौरान उसने उसे धोखा दिया. उसने अपनी दोस्त और उसके पति से संबंध बनाए.
जब शख्स ने अपनी पत्नी से पूछा कि क्या उसने उसके साथ बेवफाई की तो पत्नी ने अपनी गलती कबूल कर ली. पत्नी ने पहले बताया कि वह केवल अपनी महिला दोस्त के साथ सोई थी. लेकिन जब शख्स ने पत्नी पर सच बोलने का और ज्यादा दबाव डाला तो उसने कहा कि हां वो अपनी दोस्त के पति के साथ अवैध संबंध बना चुकी है. पत्नी के कबूलनामे के बाद शख्स ने कहा कि वह अब अपनी पत्नी पर विश्वास नहीं कर सकता.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story