विश्व

अरबपति बिजनेसमैन की पत्नी गिरफ्तार, पति ने 4 हजार महिलाओं के साथ संबंध बनाने का किया था दावा

jantaserishta.com
30 April 2021 4:29 PM IST
अरबपति बिजनेसमैन की पत्नी गिरफ्तार, पति ने 4 हजार महिलाओं के साथ संबंध बनाने का किया था दावा
x
रसूखदार बिजनेसमैन में शुमार किए जाते रहे हैं.

जापान के अरबपति बिजनेसमैन की युवा पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है. 25 साल की सुडो पर आरोप है कि उसने अपने 77 साल के पति 'डॉन जुआन' की हत्या की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने डॉन जुआन को शादी करने के महज तीन महीनों के अंदर उसे जहर देकर मार डाला था.

डॉन जुआन उर्फ कोसुके नोजाकी जापान के रसूखदार बिजनेसमैन में शुमार किए जाते रहे हैं. नोजाकी का रियल ईस्टेट और शराब का कारोबार था. तीन साल पहले मई के महीने में उनकी मौत हो गई थी और उनके शरीर से खतरनाक ड्रग्स सामने आया था. मरने से पहले वे अपनी पत्नी के साथ ही मौजूद थे.
नोजाकी सबसे पहले चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2016 में अपनी ऑटोबायोग्राफी छापी थी. इस ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने दावा किया था कि वे 4 हजार महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं और उन्होंने इन महिलाओं को लाखों-करोड़ों रुपये दिए हैं. डॉन जुआन अपने आपको स्पैनिश प्लेबॉय के तौर पर देखते थे.
नोजाकी वाकायामा में मौजूद अपने घर में मृत पाए गए थे. पुलिस ने केस की छानबीन करने के बाद पाया था कि उन्हें जहर देकर मारा गया था और ये सुसाइड का केस नहीं है. पुलिस ने कहा कि मरने से पहले नोजाकी अपनी पत्नी के साथ डिनर कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, सुडो ने इंटरनेट पर जहरीले ड्रग्स के बारे में रिसर्च किया था और उसे अपने पति को दे दिया था.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये बात अब तक साफ नहीं हो पाई है कि इस महिला ने अपने पति को क्यों मारा लेकिन ये बात कंफर्म थी कि नोजाकी ने अपनी वसीयत में कहा था कि वो 1.3 बिलियन युआन की अपनी प्रॉपर्टी को शहर की तरक्की के लिए दान करना चाहते थे.
नोजाकी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा था कि उनका पैसा कमाने का एक अहम मकसद ये भी है कि वो आकर्षक महिलाओं को डेट करना चाहते हैं. ये उनका पैसा कमाने का काफी बड़ा मोटिवेशन था. रिपोर्ट्स के अनुसार, नोजाकी ने सपोरो की रहने वाली सुडो से पूछा था कि क्या वो उनकी जिंदगी की आखिरी महिला बनना पसंद करेंगी?
स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुडो ने इस रिश्ते के लिए हामी भर ली थी लेकिन उन्होंने ये बात अपने घर पर नहीं बताई थी. उन्होंने अपने घरवालों से नोजाकी के साथ रिश्ते को छिपा कर रखा था और वे अपने घरवालों को कहती थीं कि वे स्टॉक ट्रेडिंग के सहारे अच्छा खासा पैसा कमा रही हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story