विश्व
पत्नी को पति पर आया भयंकर गुस्सा, सेक्स के बहाने...निकली चीख
jantaserishta.com
17 May 2024 11:14 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
टॉयलेट में भी बहा दिया।
ब्राझीलिया: ब्राजील में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने ईर्ष्या के कारण पति का लिंग काट दिया। इतना ही नहीं उसे टॉयलेट में भी बहा दिया। अब मामला जब कोर्ट पहुंचा, तो उसे 5 साल की जेल भी हुई थी। हालांकि, खबर है कि पीड़ित पति ने महिला को माफ कर दिया है और दोबारा उसके साथ रहना है। वह इस घटना का जिम्मेदार भी खुद को मान रहा है।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने बताया है कि आरोपी डायेन डोस सेंटोस फारियास ने स्वीकार किया है कि उसने पति गिल्बेर्टो नोगुएरा डी ओलिविएरा को सेक्स के लिए बुलाया था। यह घटना बीते साल दिसंबर की है। इसके बाद महिला ने पति को पलंग से बांध दिया और लाइट बंद कर दीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद उसने रेजर से पति का लिंग काट दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, 34 साल की फारियास ने पति के साथ सुलह कर ली है। उसके पति ने ही ट्रायल के लिए के लीगल टीम की फीस दी है। हालांकि, इस मामले की सुनवाई करने वाले जज रोबर्टा लायून चिपेटा टे मोरेस बारो ने उसे 15 मई को चार साल 5 महीने की सजा सुनाई थी। कहा जा रहा है कि इस मामले में अधिकतम जेल 8 सालों की हो सकती है।
पेट्रोल पंप पर काम करने वाले गिल्बेर्टो को प्रोस्थेटिक पीनिस लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह इस घटना का जिम्मेदार खुद को ही बताते हैं। उन्होंने कहा, 'सब मेरी ही गलती थी। मुझे अपनी भतीजी के साथ पत्नी पर चीटिंग नहीं करनी चाहिए थी। वह इसके लायक नहीं है।' उन्होंने कहा, 'डायेन एक अच्छी महिला है, जो मुझे प्यार करती है।' खबर है कि 22 दिसंबर को इस घटना के बाद फारियास खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंच गई थी और गुनाह मान लिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





