विश्व

अजीब मामला: पति के डेड बॉडी से स्पर्म लेकर प्रेग्नेंट हुई पत्नी, फिर...

jantaserishta.com
2 Nov 2021 4:00 PM IST
अजीब मामला: पति के डेड बॉडी से स्पर्म लेकर प्रेग्नेंट हुई पत्नी, फिर...
x
एथलीट की मौत के बाद पत्नी एलिडी पुलिन ने पति के स्पर्म इस्तेमाल करने का फैसला किया था.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड चैंपियन एथलीट एलेक्स पुलिन की डेड बॉडी से स्पर्म लेकर प्रेग्नेंट हुई उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है. 15 महीने पहले जुलाई 2020 में Alex Pullin की मौत हो गई थी. एथलीट की मौत के बाद पत्नी एलिडी पुलिन ने पति के स्पर्म इस्तेमाल करने का फैसला किया था. आईवीएफ के जरिए एलिडी पुलिन मां बनीं.

Alex Pullin स्नोबॉर्डर थे और तीन बार ओलंपिक में हिस्सा लिया था. उनकी पत्नी एलिडी पुलिन ने जून में बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं. एलिडी ने बताया कि वह और उनके स्वर्गीय पति कई साल से बच्चे पैदा करने का ख्वाब देख रहे थे. इसी वजह से उन्होंने पति की मौत के बाद उनके सपने को पूरा करने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर एलिडी ने बच्ची को संबोधित करते हुए लिखा- तुम्हारे पिता और मैं, सालों से तुम्हारा ख्वाब देख रहे थे. एलिडी ने बताया कि एथलीट की मौत से पहले भी उन्होंने कंसीव करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था.
एलिडी पुलिन ने बताया कि अगर पति जीवित होते तो हम कुछ और महीने तक कोशिश करते और फिर यह भी तय था कि हम आईवीएफ भी ट्राई करते. एलिडी पुलिन ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया. उन्होंने बेटी का नाम Minnie Alex Pullin रखा है. बता दें कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद डॉक्टर डेड बॉडी से स्पर्म निकाल सकते हैं. एलेक्स पुलिन की मौत के बाद भी उनकी पत्नी ने डॉक्टरों के जरिए पति का स्पर्म हासिल किया और फिर आईवीएफ से मां बनीं. एलिडी पुलिन ने बताया था कि प्रेग्नेंट होने के बाद उन्हें खुशी भी थी और दुख भी. एक तरफ वह बच्चे को लेकर उत्साहित थीं, लेकिन इस बात का अफसोस भी था कि बच्चे को देखने के लिए पति उनके साथ नहीं होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story