विश्व

क्यों वैश्विक विकास पहल का समर्थन करते हैं 100 से अधिक देश

Rani Sahu
13 Oct 2022 2:19 PM GMT
क्यों वैश्विक विकास पहल का समर्थन करते हैं 100 से अधिक देश
x
बीजिंग, (आईएएनएस)| हरेक युग का अपना मुख्य मद्दा होता है। हाल में वैश्विक विकास प्रक्रिया कई मुसीबतों और चुनौतियों का सामना कर रही है। तो हमें क्या करना चाहिए? विकास प्राथमिकता है, जो सभी देशों के लिए अहम है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बताया कि जब हरेक देश के लोग अच्छा जीवन बिताएंगे, तो चिरस्थायी समृद्धि हो सकेगी, सुरक्षा की गारंटी हो सकेगी और मानवाधिकार का आधार उपलब्ध हो सकेगा।
21 सितंबर, 2021 को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 76वीं यूएन महासभा की आम बहस में वैश्विक विकास पहल पेश की। उन्होंने कहा कि आम लोगों का ख्याल करके वैश्विक भलाई पर ध्यान दें। यह चीन के विकास में प्राप्त महान उपलब्धियों का बुनियादी अनुभव है, जो सभी देशों के विकास के लिए सबक दे सकता है।
विकास सभी कठिनाइयों को हल करने की एक स्वर्णिम चाबी है, जो मानव समाज की हमेशा से खोज रही है। महामारी की वजह से वैश्विक विकास में असंतुलन और तीव्र हुआ है। वैश्विक विकास पहल व्यापक लाभ और संतुलन, समन्वय और समावेशी, सहयोग और साझी जीत, समान समृद्धि के विकास ढांचे पर केंद्रित है, जो सभी देशों के आर्थिक पुनरुत्थान की मांग को पूरा करता है। इस पहल की प्रस्तुति के बाद तुरंत विभिन्न देशों की सक्रिय प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री दोन प्रमुदविनाई ने कहा कि थाईलैंड पूरी तरह चीन की इस पहल का समर्थन करता है और चीन के साथ खड़ा है। थाईलैंड बहुपक्षीय सहयोग तंत्र के जरिए क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की रक्षा करेगा और व्यापक विकासमान देशों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को आगे बढ़ाएगा।
यूएन उप महासचिव अमीर्दा अलिसचहबना ने कहा कि चीन द्वारा पेश की गयी वैश्विक विकास पहल यूएन के संबंधित पहलों से मिलती जुलती है। ये पहलें बहुपक्षवाद और क्षेत्रीय सहयोग में जीवंत शक्ति डाल सकती हैं और क्षेत्रीय सतत विकास को आगे बढ़ा सकती हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक यूएन समेत कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और विश्व के 100 से अधिक देशों ने इस पहल का समर्थन किया, 60 से अधिक देश वैश्विक विकास पहल के मित्र समूह में शामिल हो चुके हैं।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Next Story