विश्व

इजरायली हमले में बाल-बाल बचे डब्ल्यूएचओ चीफ, फ्लाइट पर सवार होने के दौरान हुई बमबारी

jantaserishta.com
27 Dec 2024 12:26 PM IST
इजरायली हमले में बाल-बाल बचे डब्ल्यूएचओ चीफ, फ्लाइट पर सवार होने के दौरान हुई बमबारी
x
नई दिल्ली: यमन के सना एयरपोर्ट पर गुरुवार को इजरायल ने हमला किया। हमले में बंदरगाह और एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। इजरायल की ओर से जिस वक्त एयरपोर्ट पर हमला किया गया, उस दौरान वहां डब्ल्यूएचओ चीफ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस भी मौजूद थे। इस हमले में डब्ल्यूएचओ चीफ बाल-बाल बच गए।
दरअसल, हूती विद्रोहियों ने पिछले कई महीनों से यूएन कर्मचारियों को बंधक बना रखा है। इन्ही कर्मचारियों की रिहाई के लिए बातचीत करने डब्ल्यूएचओ चीफ यमन पहुंचे थे।
एयरपोर्ट पर हुए हमले की जानकारी देते हुए डब्ल्यूएचओ चीफ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों की रिहाई के लिए बातचीत करने और यमन में स्वास्थ्य और मानवीय स्थिति का आकलन करने का हमारा मिशन आज पूरा हो गया। हम बंदियों की तत्काल रिहाई की मांग करते रहेंगे। लगभग दो घंटे पहले जब हम सना से अपनी उड़ान पर सवार होने वाले थे, तो हवाई अड्डे पर बमबारी हुई। हमारे विमान के चालक दल के एक सदस्य को चोट लगी।"
उन्होंने आगे लिखा, "हवाई अड्डे पर कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है। हवाई यातायात नियंत्रण टावर, प्रस्थान लाउंज - जहां हम थे, वहां से कुछ मीटर की दूरी पर - और रनवे क्षतिग्रस्त हो गए। हमें रवाना होने से पहले हवाई अड्डे को हुए नुकसान की मरम्मत होने तक इंतजार करना होगा। मेरे संयुक्त राष्ट्र और डब्ल्यूएचओ के सहकर्मी और मैं सुरक्षित हैं। हम उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं जिनके प्रियजनों ने हमले में अपनी जान गंवाई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story