विश्व

ट्रंप के व्यय बिल की एलन मस्क की आलोचना से व्हाइट हाउस अप्रभावित

jantaserishta.com
4 Jun 2025 10:47 AM IST
ट्रंप के व्यय बिल की एलन मस्क की आलोचना से व्हाइट हाउस अप्रभावित
x
न्यूयॉर्क: अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के पूर्व प्रमुख एलोन मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए व्यय कानून को लेकर अपनी असहमति जताई है। वहीं, इस कानून को ट्रंप ने "बिग ब्यूटीफुल बिल" नाम दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में, मस्क ने इस बिल की निंदा करते हुए इस बिल को आपत्तिजनक और "अनावश्यक खर्च से भरा" बिल करार दिया है। उन्होंने इसका समर्थन करने वाले सांसदों की आलोचना करते हुए कहा, “जिन लोगों ने इसके लिए वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए: आप जानते हैं कि आपने गलत किया।”
उन्होंने कहा, "मुझे खेद है, लेकिन मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके लिए वोट देने वालों को शर्म आनी चाहिए। हालांकि, व्हाइट हाउस ने मस्क की इस आलोचना को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और इसे नजरअंदाज कर दिया। प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने एक ब्रीफिंग के दौरान जवाब देते हुए कहा, "राष्ट्रपति पहले से ही जानते हैं कि इस बिल पर एलन मस्क का क्या रुख है। इससे राष्ट्रपति की राय नहीं बदलती। यह एक बड़ा सुंदर बिल है, और वह इस पर कायम हैं।"
मस्क का विरोध सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। सीबीएस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने अपनी असहमति को विस्तार से बताते हुए चेतावनी दी कि यह कानून "पहले से ही विशाल बजट घाटे को 2.5 ट्रिलियन तक बढ़ा देगा।" उन्होंने कांग्रेस पर "अमेरिका को दिवालिया बनाने" का भी आरोप लगाया।
यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने इस बिल की आलोचना की है। रिपब्लिकन राजकोषीय पक्षधरों का तर्क है कि यह देश को दिवालियापन की ओर ले जा सकता है, जबकि स्वतंत्र विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि इससे अगले दशक में घाटा 4 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है।
शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने इस विधेयक की प्रशंसा की और इसे "एक अविश्वसनीय बिल" कहा जो "आपके घाटे में कटौती करता है"। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वह "करों में बड़ी कटौती" पसंद करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मस्क ने उस समय इस विषय के खिलाफ कुछ नहीं कहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story