विश्व
व्हाइट हाउस: अगले सप्ताह से शिक्षण कार्य पर लौटेंगी फर्स्ट लेडी जिल बाइडन
Rounak Dey
5 Sept 2021 7:17 AM IST

x
राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहले ही कह दिया था कि व्हाइट हाउस में आने के बाद भी जिल अपना शिक्षण कार्य जारी रखेंगी।
अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन (First Lady Jill Biden) अगले सप्ताह से अपना शिक्षण कार्य दोबारा संभालेंगी। यह जानकारी व्हाइट हाउस (White House) ने दी है। ओबामा प्रशासन के तहत जब जो बाइडन उपराष्ट्रपति थे तब से ही जिल वाशिंगटन के पास उत्तरी वर्जिनिया कम्युनिटी कालेज में पढ़ा रहीं हैं। यहां वे मंगलवार और गुरुवार को पढ़ाती हैं।
दरअसल कोरोना महामारी के कारण आनलाइन माध्यम से ही जिल विद्यार्थियों को पढ़ा रहीं थीं लेकिन अब वे शारीरिक तौर पर कालेज में मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहले ही कह दिया था कि व्हाइट हाउस में आने के बाद भी जिल अपना शिक्षण कार्य जारी रखेंगी।
Next Story





