विश्व

व्हाइट हाउस ने 5 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, मारिजुआना जैसे मादक पदार्थों का करते थे उपयोग

Neha Dani
21 March 2021 2:08 AM GMT
व्हाइट हाउस ने 5 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, मारिजुआना जैसे मादक पदार्थों का करते थे उपयोग
x
कर्मचारियों को निकाले जाने की सबसे पहले खबर डेली बीस्ट वेबसाइट ने गुरुवार रात को दी थी।

मारिजुआना जैसे मादक पदार्थों का उपयोग करने के चलते व्हाइट हाउस ने अपने पांच कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मारिजुआना के उपयोग का मुद्दा राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि एक तरफ जहां वाशिंगटन डीसी समेत 15 प्रांतों ने मनोरंजन के लिए इसके इस्तेमाल को अनुमति दे रखी है वहीं संघीय सरकार ने इसे निषेध कर रखा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन पाकी ने कहा कि सिर्फ मारिजुआना का इस्तेमाल करने के चलते ही कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला गया है बल्कि इसके पीछे और भी कारण रहे हैं। हालांकि उन्होंने दूसरी वजहों की जानकारी नहीं दी। कर्मचारियों को निकाले जाने की सबसे पहले खबर डेली बीस्ट वेबसाइट ने गुरुवार रात को दी थी।


Next Story