विश्व
महिला रिपोर्टर को धमकी देने वाला व्हाइट हाउस का उप प्रेस सचिव टीजे डुकलो ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Rounak Dey
14 Feb 2021 4:26 AM GMT
x
अमेरिकी उप प्रेस सचिव टीजे डुकलो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अमेरिकी उप प्रेस सचिव टीजे डुकलो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने निजी जीवन के पहलुओं की जांच के लिए एक महिला रिपोर्टर को मारने की धमकी दी थी। डुकलो ने कहा कि उन्होंने अपने व्हाइट हाउस के सहयोगियों और राष्ट्रपति जो बाइडन को शर्मिंदा और निराश किया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन लीडरशिप के साथ एक चर्चा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रशासनिक अवकाश से नहीं लौटेंगे। उन्होंने शनिवार को यह बात ट्विटर पर एक बयान जारी करके कही।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा कि डुकलो को एक सप्ताह के लिए बिना वेतन के निलंबित कर दिया गया और वापस लौटने के बाद उन्हें पोलितिको के पत्रकारों के साथ काम करने नहीं दिया जाएगा। पीपुल मैगजीन ने पहले बताया कि डुकलो राजनीतिक रिपोर्टर एलेक्सी मैक्मोंड को डेट कर रहे थे, जिन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव अभियान को कवर किया था। जैसे ही यह बात सामने आई, डुकलो ने पोलितिको रिपोर्टर तारा पालमेरी को जान से मारने धमकी दी, जो इस स्टोरी पर काम कर रही थीं। उनकी धमकी के बारे में तब वैनिटी फेयर पत्रिका ने जानकारी दी थी। डुकलो अपने व्यवहार के लिए कई बार माफी मांग चुके हैं।
Next Story