विश्व
सीजफायर को लेकर वार्ता की हो रही तैयारी, उधर गाजा में नहीं रुक रही इजरायल की बमबारी
jantaserishta.com
6 Oct 2025 3:09 PM IST

x
नई दिल्ली: एक तरफ मिस्र की मध्यस्थता के बीच हमास और इजरायल में वार्ता होने वाली है। दूसरी ओर इजरायल गाजा में बमबारी नहीं रोक रहा है। शांति वार्ता से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली वॉर रूम की ओर से वीडियो शेयर कर जानकारी दी गई है कि गाजा में इजरायल की ओर से बमबारी की गई है।
इजरायल वॉर रूम ने एक वीडियो शेयर कर तीन प्वाइंट्स में बताया, "लक्षित हमलों की सीरीज में, आईडीएफ और इजरायली वायु सेना ने गाजा शहर में सक्रिय हमास के कई आतंकवादी दस्तों को खत्म कर दिया। मोर्टार और विस्फोटकों से लैस एक दस्ता आईडीएफ बलों पर हमले की तैयारी कर रहा था। हालांकि, इजरायल ने हवाई हमले में उसे मार गिराया।"
पोस्ट में आगे बताया गया, "दूसरे दस्ते ने मोर्टार दागा, जिससे एक इजरायली सैनिक मामूली रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में आईएएफ जेट विमानों ने उसे मार गिराया। तीसरे दस्ते ने आईडीएफ इंजीनियरिंग इकाइयों पर एक टैंक-रोधी मिसाइल दागी। कोई हताहत नहीं हुआ, और प्रक्षेपण स्थल को तुरंत नष्ट कर दिया गया।"
आईडीएफ ने बताया कि घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा में संघर्ष खत्म करने के प्रयासों के बीच, आईडीएफ ने शनिवार को गाजा में अपना हमला रोक दिया और जमीनी स्तर पर सैनिक केवल रक्षात्मक अभियान चला रहे हैं।
वहीं मिस्र में होने वाले वार्ता की अगर बात करें, तो हमास का नेतृत्व उसके वरिष्ठ सदस्य, खलील अल-हय्या करेंगे। अल-हय्या पहले भी कई बार हमास की वार्ता टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। इजरायल के साथ इस संघर्ष में खलील का परिवार भी निशाने पर आया।
वहीं इजरायल की ओर से इस वार्ता का नेतृत्व रोन डर्मर करेंगे। डर्मर फरवरी से ही इजरायल की वार्ता टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। डर्मर को नेतन्याहू के सबसे करीबी और सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में से एक माना जाता है।
Tagsसीजफायर को लेकर वार्ता की हो रही तैयारीसीजफायरगाजाइजरायलPreparations underway for ceasefire talksceasefireGazaIsrael
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





