विश्व
पार्टी में डांस करते-करते सहेली अचानक उसके पति को करने लगी KISS, फिर...
Rounak Dey
25 April 2022 8:42 AM IST

x
अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो वह उसके साथ अपनी फ्रेंडशिप हमेशा के लिए खत्म कर देगी.
दुनिया में पति-पत्नी के रिश्ते नरम-गरम वाले होते हैं. कभी प्यार होता है तो कभी लड़ाई भी होती है लेकिन कोई भी महिला यह कभी नहीं चाहती कि उसके पति को कोई दूसरी महिला पसंद करे. ऐसी ही एक पार्टी में डांस कर रही खूबसूरत महिला ने जब अपनी सहेली के पति के होंठों पर किस किया तो वहां पर हंगामा मच गया.
कॉलेज टाइम से फ्रेंड हैं दोनों महिला
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक 31 वर्षीय महिला एक ऑफिस में काम करती है. उसके साथ उसकी बेस्ट फ्रेंड भी काम करती है. वे दोनों कॉलेज टाइम की बेस्ट फ्रेंड हैं और कंपनी में भी एक साथ काम कर रही हैं. महिला की शादी हो चुकी है, जबकि उसकी फ्रेंड अभी बैचलर है.
पति का मूड ठीक करने पार्टी में ले गई
रिपोर्ट के अनुसार महिला को पता चला कि उसका पति उसे प्यार में चीट कर रहा है और तलाक लेना चाहता है. इस बात से वह परेशान चल रही थी. आखिरकार उसने अपने रिश्ते को एक मौका देने का फैसला किया और पति का मूड ठीक करने के लिए एक पार्टी में लेकर गई. वहां पर महिला की बेस्ट फ्रेंड भी आई हुई थी.
सहेली ने उसके पति को कर डाले किस
महिला ने देखा कि बेस्ट फ्रेंड ने शराब के नशे में उसके पति के साथ डांस का ऑफर दिया. जब वह उसके पति के साथ डांस कर रही थी तो मुस्करा रही थी. इसके बाद उसने उसके पति को किस करना शुरू कर दिया. उसे ऐसा करते देख महिला गुस्से में भर गई और अपनी सहेली को धक्का देकर पति से दूर कर दिया. इसके बाद वह पति को लेकर पार्टी से निकल आई.
सहेली पर गुस्से में भरी हुई है महिला
इस घटना से आहत महिला का कहना है कि सहेली ने उसकी 13 साल की दोस्ती का भी लिहाज नहीं रखा. भले ही वह नशे में थी लेकिन उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. ऐसे में वह उसके विश्वासघात को भूल नहीं पा रही है.
महिला की कहानी ब्रिटेन के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उसे तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि उन दोनों की दोस्ती इतनी पुरानी थी. ऐसे में सहेली को इस दोस्ती का सम्मान करना चाहिए था. वहीं दूसरे यूजर ने सुझाव दिया कि घटना के वक्त सहेली नशे में थी. ऐसे में नशे में हुई एक मिस्टेक के लिए 13 साल पुरानी दोस्ती को खत्म कर लेना ठीक नहीं रहेगा.
सोशल मीडिया पर यूजर दे रहे सलाह
वहीं एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि महिला को अपनी सहेली से साफ-साफ बात करके अपनी नाराजगी के बारे में बता देना चाहिए. साथ ही यह भी क्लियर कर दें कि इस बार तो वह अपनी दोस्ती की खातिर उसे एक मौका दे रही है. अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो वह उसके साथ अपनी फ्रेंडशिप हमेशा के लिए खत्म कर देगी.
Next Story





