विश्व

जब पति की सच्चाई जानने के बाद महिला ने छोड़ा शहर, हुआ ये खुलासा!

jantaserishta.com
4 Nov 2021 11:25 AM IST
जब पति की सच्चाई जानने के बाद महिला ने छोड़ा शहर, हुआ ये खुलासा!
x
वीडियो में यह भी कहा कि उसके पूर्व पति की एक संतान उसके सबसे अच्छे दोस्त की बेटी है.

नई दिल्ली: एक अमेरिकी महिला ने टिकटॉक (TikTok) पर अपने पूर्व पति (Ex-Husband) के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उसने मुझे कई वर्षों तक धोखा दिया. महिला का नाम हैली (Hailey Mae) है, जिसने बताया कि उसके पूर्व पति की अलग-अलग महिलाओं से 9 और संतानें हैं.

हैली का कहना है कि वो अब अपने बच्चों के साथ शहर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी है, क्योंकि उसे इस बात का डर था कि उसके बच्चे अपने सौतेले भाई-बहनों को डेट कर सकते हैं. हैली ने कहा- 'उसे अपने पूर्व पति की बेवफाई के कारण शहर (एरिज़ोना) से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि उसके बच्चे गलती से अपने सौतेले भाई-बहनों को डेट न करने लगें.'
'मिरर यूके' के मुताबिक, अपने टिकटॉक वीडियो में हैली ने बताया- 'मेरे चार बच्चे पूर्व पति के अन्य बच्चों के साथ स्कूल जाएंगे, इसलिए वह उनके एक-दूसरे का क्रश होने का जोखिम नहीं उठाना चाहती थी.' हैली कहती हैं कि मेरे खुद के 4 बच्चे हैं और मेरे पूर्व पति के दूसरी महिलाओं से 9 बच्चे हैं. एक छोटे शहर में उनके (बच्चों के) आपस में मिलने की संभावना बेहद अधिक है.
हैली ने एक अन्य वीडियो में यह भी कहा कि उसके पूर्व पति की एक संतान उसके सबसे अच्छे दोस्त की बेटी है. इसके बारे में उसे तब पता चला जब बच्ची के जन्म के समय वो अस्पताल गई थी. हैली के वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story