विश्व

OMG! जब अपने आशिक का बाथरूम देख हैरान रह गई लड़की, उठाया बड़ा कदम

jantaserishta.com
9 Jun 2022 1:56 PM IST
OMG! जब अपने आशिक का बाथरूम देख हैरान रह गई लड़की, उठाया बड़ा कदम
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टिंडर पर मुलाकात के बाद लड़की एक शख्स को डेट करने लगी. लड़की रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थी. जिसके बाद वह एक दिन शख्स के घर गई. रोमांस किया. इसी दौरान लड़की को पता चला कि शख्स पहले से ही शादीशुदा है. जिसके बाद उन्होंने दोनों के रिश्ते के बारे में शख्स की पत्नी को बता दिया.

हेली ने टिकटॉक वीडियो में बताया- मैं उसके घर गई. सबकुछ सही चल रहा था. हमलोग लॉन्ज में बातचीत कर रहे थे. फिर हम बेडरूम में चल गए. हमलोगों ने रोमांस किया.
इसके बाद मैंने उससे पूछा- क्या मैं तुम्हारा वॉशरूम यूज कर सकती हूं. वह थोड़ा झिझका लेकिन फिर हां कह दिया. जब मैं वॉशरूम में गई तो मैंने एक शेल्फ को तौलिए से ढका देखा. मैंने वहां दो टूथब्रश, इनमें से एक पिंक कलर का था.
हेली ने आगे कहा- मैंने वहां हेयर प्रोडक्ट्स देखें, वह गंजा है इसलिए उसे इसकी जरूरत नहीं है. इसके बाद मैं बाहर आई और मैंने उससे पूछा 'क्या तुम रिलेशनशिप में हो?' और उसने कहा 'हां, सॉरी, मुझे तुम्हें पहले ही ये बता देना चाहिए था, मैं शादीशुदा हूं'
घटना के बारे में हेली ने आगे बताया- मुझे बहुत गुस्सा आया. इसके बाद मैं वहां से निकल गई. शाम को शख्स ने हेली को टेक्स्ट किया और किसी को कुछ ना बताने को कहा.
तब हेली ने कहा कि वह उस तरह की लड़की नहीं है कि इस बारे में शख्स के वाइफ को सबकुछ बताएगी. लेकिन वीडियो पर लोग कमेंट कर हेली को शख्स की वाइफ को सच्चाई बताने को कहने लगे. उन लोगों ने इसे हेली का कर्त्तव्य बताया.
आखिरकार, हेली ने फैसला किया वह जाकर शख्स की पत्नी से मिलेंगी. उन्होंने इसके बारे में बताते हुए एक वीडियो भी बना लिया. हेली ने शख्स की पत्नी से कहा- हेल्लो, मुझे माफ करना, मेरे लिए यह थोड़ा अजीब है. वास्तव मैं सिर्फ तुमसे बात करने आई हूं. मेरा नाम हेली है. कुछ रात पहले मैं यहां (तुम्हारे घर पर) एक शख्स के साथ थी, जिसका नाम पीटर है.
इसके बाद महिला ने पूछा- पीटर? मेरा पति? क्या हुआ? मैं तुम्हारी मदद कैसे कर सकती हूं? हेली ने आगे बताया कि वह और पीटर टिंडर पर मिले थे और फिर उन लोग एकसाथ एक रात गुजारी. महिला चौंक गईं.
महिला ने कहा- सच कहूं तो मुझे भी ऐसा लग रहा था कि कभी न कभी ऐसा जरूर होगा, लेकिन फिलहाल मैं शॉक्ड हूं. मैं अब उससे सबकुछ फाइनल कर लेना चाहती हूं.
जवाब में हेली ने कहा- मुझे माफ करना. मैं तुम्हें यह सब नहीं बताना चाहती थी लेकिन बहुत सारे लोगों ने मुझे कहा कि तुम्हें सारी बात बता देनी चाहिए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story