विश्व
जब जलवायु शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम से बाहर चले गए सुनक
jantaserishta.com
8 Nov 2022 11:29 AM IST

x
लंदन (आईएएनएस)| ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को मिस्र के तटीय शहर शर्म अल-शेख में चल रहे संयुक्त राष्ट्र सीओपी27 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान एक कार्यक्रम से कथित तौर पर बाहर जाते देखा गया। लंदन वल्र्ड न्यूज आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की जलवायु परिवर्तन वेबसाइट कार्बन ब्रीफ के निदेशक/संपादक लियो हिकमैन ने सोमवार को इस घटना का एक वीडियो कैप्चर किया।
हिकमैन ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि यूके के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक अभी सीओपी27 में एक कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे हैं।
लंदन वल्र्ड के अनुसार सुनक जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम के लिए अन्य विश्व नेताओं के साथ मंच पर थे, जब उनके सहयोगियों ने उनसे कुछ कहा।
हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली कि सहयोगियों ने प्रधानमंत्री सुनक को क्या बताया।
डाउनिंग स्ट्रीट ने भी घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।
सोमवार को शिखर सम्मेलन के मुख्य भाषण में सुनक ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा के साथ ही जलवायु सुरक्षा की जानी चाहिए। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तेजी से कार्य करने की जरूरत है।
पिछले महीने उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सुनक की यह पहली उपस्थिति थी।
गौरतलब है कि जलवायु परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए 120 देशों के नेता शर्म अल शेख में सम्मलेन कर रहे हैं।
सम्मेलन का प्रमुख विषय सबसे जलवायु परिवर्तन से अधिक प्रभावित देशों के लिए मुआवजा और उनका सहयोग है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





