विश्व

जब अचानक 'खजाना' लग गया हाथ, फिर...

jantaserishta.com
24 April 2022 2:42 PM IST
जब अचानक खजाना लग गया हाथ, फिर...
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक के हाथ अचानक 'खजाना' लग गया. लेकिन उसने 'खजाने' को अपने पास रखने के बजाय उसे उसके असली मालिक को लौटा दिया. दरअसल, उसे 'लावारिस' पड़ी तिजोरी में लाखों रुपये कैश मिला था. अब लोग युवक की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं.

ये मामला इंग्लैंड का है, जहां 15 साल का जॉर्ज टिंडले (George Tindale) विटहैम नदी (Witham River) में अपने 52 वर्षीय पिता केविन (Kevin) के साथ मछली पकड़ने गया था. जॉर्ज मछली पकड़ने के अलावा मैगनेटिक फिशर (Magnetic Fisher) भी है. यानी वो नदी में चुंबक डालकर अंदर से 'रहस्यमयी चीजों' को बाहर निकालता है. पिछले हफ्ते पहले जॉर्ज यही काम कर रहा था, तभी अचानक उसके हाथ एक तिजोरी लग गई.
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही जॉर्ज ने चुंबक नदी में फेंका, उससे एक तिजोरी चिपक गई. जब उस तिजोरी को जॉर्ज ने पानी से बाहर निकालकर देखा तो हैरान रह गया, क्योंकि तिजोरी में कैश भरा हुआ था. गिनने के बाद पता चला कि ये कैश एक लाख तीस हजार रुपये से भी अधिक था. तिजोरी के अंदर एक गन का सर्टिफिकेट और बैंक कार्ड भी मिले, जो साल 2004 में एक्सपायर हो गए थे. सर्टिफिकेट और कार्ड रॉब एवरेट (Rob Everett) नाम के एक व्यापारी के थे.
ये पता चलते ही जॉर्ज और उसके पिता केविन ने पैसों को अपने पास रखने के बजाय इसके असली मालिक तक पहुंचाने की ठानी. जब उन्होंने रॉब एवरेट से संपर्क किया तो मालूम हुआ कि साल 2000 में उनके ऑफिस में चोरी हुई थी और वहीं से ये तिजोरी गायब हुई थी. 22 साल बाद अपनी सामान पाने के बाद रॉब बेहद खुश हैं. उन्होंने जॉर्ज और केविन की ईमानदारी की जमकर तारीफ की और उनकी मदद की पेशकश भी की.
गौरतलब है कि 22 साल पहले चोरी हुए सामान का यूं मिलना किसी को भी हैरान कर सकता है. सामान के मालिक को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर कैसे सालों तक किसी की नजर इस तिजोरी पर नहीं पड़ी. तिजोरी 'लावारिस' हालत में नदी के पानी में पड़ी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story