विश्व

जब नरभक्षी केकड़े सड़कों पर निकले, सड़क पर दिखा जमावड़ा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
19 Nov 2021 11:15 AM IST
जब नरभक्षी केकड़े सड़कों पर निकले, सड़क पर दिखा जमावड़ा, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: करोड़ों की संख्या में नरभक्षी केकड़े (Cannibal Crabs) को सड़कों पर देखकर लोग हैरान रह गए. ये नजारा ऑस्ट्रेलिया (Australia) के क्रिसमस द्वीप (Christmas Island) पर देखने को मिला. जहां नरभक्षी केकड़े पुलों और सड़कों पर आ गए. लाल रंग के ये केकड़े प्रजनन के लिए समुद्र की ओर जा रहे थे, लेकिन इनकी संख्या इतनी ज्यादा थी सड़कों को बंद कर दिया गया.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में ये केकड़ों के प्रजनन काल का समय है. ऐसे में वे प्रजनन के लिए हर साल जंगल से समुद्र तट की ओर जाते हैं. माना जाता है कि यह पृथ्वी पर किसी जीव का सबसे बड़ा प्रवास होता है. अक्टूबर या नवंबर में बारिश के बाद छोटे लाल केकड़े समुद्र तट पर इकट्ठा होते हैं.
'मिरर यूके' के मुताबिक, केकड़ों के आने से पूरा क्रिसमस द्वीप लाल हो जाता है. केकड़ों की संख्या 5 करोड़ से भी अधिक रहती है. इतनी बड़ी तादाद में जब केकड़े प्रजनन के लिए निकलते हैं तो सड़कों को बंद कर दिया जाता है. इस दौरान पुलों, सड़कों, चट्टानों और अन्‍य जगहों पर बस केकड़े ही दिखाई देते हैं. केकड़ों के लिए खासतौर पर पुल और अवरोधक भी बनाए जाते हैं.
क्रिसमस द्वीप के कर्मचारी कई महीनों पहले से ही करोड़ों केकड़ों के स्‍वागत की तैयारी शुरू कर देते हैं, ताकि उनके प्रजनन के लिए मुफीद वातावरण तैयार किया जा सके. प्रजनन के बाद ये वर्षावनों की ओर रवाना हो जाते हैं.
गौरतलब है कि ये केकड़े नरभक्षी (Cannibal) होते हैं. इसीलिए उन्हें काफी खतरनाक माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप पर दुनिया में सबसे ज्‍यादा लाल केकड़े पाए जाते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story