जब फुटबॉल मैच के दौरान फैन ने गंवाई जान, सकते में आए लोग

मैड्रिड: ग्रेनाडा और एथलेटिक क्लब बिलबाओ के बीच रविवार को होने वाला ला लीगा मुकाबला घरेलू टीम के एक समर्थक की दर्शक दीर्घा में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के बाद स्थगित कर दिया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 18वें मिनट में इनाकी विलियम्स के गोल की मदद से एथलेटिक 1-0 से आगे चल रहा था। हालांकि, इसके बाद मैच को बीच में रोकना पड़ा।
एथलेटिक कीपर यूनाई साइमन ने सहायक रेफरी को मेडिकल इमरजेंसी के कारण उनके पीछे स्टैंड में हंगामे की सूचना दी।
दोनों क्लबों के मेडिकल स्टाफ मदद करने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन, मैच रुकने के 20 मिनट बाद रेफरी ऑर्टिज़ एरियास खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ले गए और लगभग 40 मिनट बाद जब यह पुष्टि हुई कि फैन की जान चली गई है तब खेल निलंबित कर दिया गया।
क्लब के अध्यक्ष जॉन ने कहा, “ग्रेनाडा समर्थक की मौत पर हमें गहरा दुःख है और हम उनके परिवार और ग्रेनेडा समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह दुःख की बात है कि खेल को निलंबित करना पड़ा, लेकिन जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। मैच पूरा करने के लिए दोनों क्लब नई तारीख के बारे में विचार कर रहे हैं।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






