विश्व

ये क्या...छुट्टियां मनाने विदेश गया था कपल, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
15 May 2022 12:53 PM IST
ये क्या...छुट्टियां मनाने विदेश गया था कपल, फिर जो हुआ...
x

नई दिल्ली: एक कपल छुट्टियां मनाने विदेश गया. लेकिन वहां उनके साथ ऐसी घटना हुई कि वो अपनी ट्रिप को बीच में ही छोड़कर वापस लौटने को मजबूर हो गए. कपल का कहना है कि वो जिस होटल में ठहरे थे, वहां का एक गार्ड चोरी-छिपे उनके निजी पलों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था.

जब कपल ने इसकी शिकायत होटल स्टाफ से की तो उन्होंने इसे अनसुना कर दिया. उल्टे स्टाफ ने कहा कि कपल ने शराब पी रखी थी. बहस के बाद होटल स्टाफ ने कपल के आरोप को खारिज कर दिया.
'डेली स्टार' से बात करते हुए ब्रिटेन के रहने वाले 28 साल के Abigail Higson ने बताया कि वो अपनी पार्टनर Usama Qazi के साथ छुट्टियां बिताने स्पेन गए थे. यहां समुंदर किनारे एक फेमस होटल में उन्होंने स्टे किया. लेकिन एक दिन जब वो पार्टनर संग अपने रूम में रोमांस कर रहे थे, तभी उन्हें दरवाजे के पास किसी की परछाई दिखाई दी.
जब Abigail Higson ने पास जाकर देखा तो एक शख्स हाथ में मोबाइल लेकर खड़ा था. Abigail का कहना है कि वो शख्स उनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर रहा था. बकौल Abigail जब उन्होंने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की तो भाग खड़ा हुआ. उन्होंने कुछ दूर उसका पीछा भी किया लेकिन वो शख्स उनके हाथ नहीं आया.
Abigail Higson के मुताबिक, उनके निजी पलों को रिकॉर्ड करने वाला शख्स होटल का सिक्योरिटी गार्ड था. ऐसे में उन्होंने होटल के रिसेप्शन में जाकर इसकी शिकायत की. लेकिन होटल स्टाफ ने कपल पर शराब के नशे में होने का आरोप लगा दिया.
इसके बाद कपल ने वो होटल छोड़ दिया और दूसरी जगह स्टे किया. वो अपनी 11 दिन की छुट्टियां पूरी किए बिना ही स्पेन से वापस ब्रिटेन लौट गए. कपल ने कहा कि उनका हॉलिडे पूरी तरह से बर्बाद हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story