विश्व

ये क्या! इस लड़की पर अचानक होने लगी पैसों की बरसात

jantaserishta.com
19 Feb 2022 9:07 AM IST
ये क्या! इस लड़की पर अचानक होने लगी पैसों की बरसात
x

वॉशिंगटन: अधिकांश लोग अपनी जॉब (Job) से संतुष्ट नहीं होते. किसी को सैलरी (Salary) कम लगती है, तो कोई किसी दूसरी वजह से परेशान रहता है. अमेरिका में रहने वाली टीचर (US Teacher) को शिकायत थी कि उसे काम के हिसाब से पैसा नहीं मिलता, इसलिए उसने टीचिंग की जॉब छोड़ी और कुछ ऐसा शुरू किया कि पैसों की बरसात होने लगी.

कई गुना ज्यादा हो रही कमाई
'डेली स्टार' की खबर के अनुसार, मोनिका (Monica Huldt) जिन्हें मॉडल स्वीडिश बेला के नाम से भी जाना जाता है अपने नए करियर से बेहद खुश हैं. मोनिका के पास टीचिंग और हिस्ट्री में बेचलर की डिग्री है. कई साल तक बतौर टीचर काम करने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि काम के हिसाब से उन्हें सैलरी नहीं मिलती. इसलिए उन्होंने एडल्ट साइट OnlyFans पर अकाउंट बनाया और अपनी सेक्सी फोटो अपलोड करने लगीं. आज उनकी कमाई पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा हो गई है.
इस तरह शुरू हुआ सफर
टीचर (Teacher) से ओनली फैन्स स्टार बनने तक के अपने सफर के बारे में बात करते हुए मोनिका ने कहा, 'टीचिंग मेरे लिए नहीं थी, इसलिए मैंने बिजनेस डेवलपर बनने का फैसला किया और स्वीडन में एक कंपनी के लिए काम करने लगी. हालांकि, जब लगभग छह साल पहले मैं अमेरिका आई, तो मेरे पास ग्रीन कार्ड नहीं था और मैं कुछ समय के लिए काम भी नहीं कर पाई. उस समय OnlyFans बस शुरू ही हुई थी और मैंने फैंस चाहते थे कि मैं उसे जॉइन करूं. इस तरह मेरा नया करियर शुरू हुआ'.
रातोंरात बन गईं स्टार
मोनिका ने बताया कि एडल्ट साइट से जुड़ते ही उनके 300 फॉलोअर्स बन गए थे और एक ही रात में ये संख्या बढ़कर 200,000 हो गई. कोरोना महामारी के चलते भी उनके फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ, क्योंकि ऑफिस आदि बंद थे और घर पर रहने वाले अधिकांश लोग ऐसी साइट्स खंगाला करते थे. फॉलोअर्स बढ़ने के साथ ही मोनिका की कमाई भी बढ़ती गई. उन्होंने कहा, 'स्वीडन में बतौर टीचर मुझे 2000 डॉलर (करीब डेढ़ लाख रुपए) महीना मिलते थे, लेकिन अब मैं सेक्सी वीडियो और फोटो पोस्ट करके कई गुना ज्यादा कमा रही हूं'. एक अनुमान के मुताबिक, मोनिका की हर महीने की कमाई 32 हजार डॉलर (लगभग 23,89,900 रुपए) है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story