विश्व

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में ये क्या पता चल गया...?

jantaserishta.com
27 Nov 2025 11:35 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में ये क्या पता चल गया...?
x
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी खुशामद और तारीफ सुनना पसंद है. उनकी इस खासियत का फायदा उठाकर उनसे टेढ़े काम भी करवाए जा सकते हैं. इसका खुलासा एक बेहद अंतर्राष्ट्रीय टेलिफोन कॉल की बातचीत लीक होने के बाद हुआ है. टेलिफोन पर ये बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उषाकोव के बीच हुई थी.
26 नवंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने 14 अक्टूबर 2025 की फोन कॉल का ट्रांसक्रिप्ट प्रकाशित किया है. यह कॉल व्हाट्सऐप पर हुई थी और इसका ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थी. ये खुलासे यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रही शांति वार्ताओं के बीच आए हैं, जहां विटकॉफ गाजा युद्धविराम सौदे के बाद यूक्रेन पर फोकस कर रहे थे.
इस बातचीत में विटकॉफ यूरी उषाकोव को बता रहे हैं कि ट्रंप से काम करवाने के लिए उनकी खुशामद बड़ी काम आती है. इस लीक ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार यूरी उषाकोव ने विटकॉफ को कहा कि क्या दोनों नेताओं( ट्रंप-पुतिन) के बीच टेलिफोन कॉल अरैंज किया जा सकता है.
इसके बाद विटकॉफ ने यूरी उषाकोव को कहा कि वे राष्ट्रपति पुतिन को कहें कि जब वे ट्रंप से बात करें तो उनकी खुलकर प्रशंसा करें और उन्हें गाजा का शांति नायक और विश्वशांति का नेतृत्वकर्ता करार दें. इसके तुरंत बाद पुतिन यूक्रेन युद्ध के समाधान का रूसी फॉर्मूला प्रस्तुत करें.
इस बातचीत में विटकॉफ, यूरी उषाकोव से कहते हैं, "मेरा आदमी (ट्रंप) इसके लिए तैयार है." बता दें कि लीक बातचीत का ये हिस्सा 14 अक्टूबर का है और 16 अक्टूबर को पुतिन-ट्रंप के बीच मुलाकात हुई थी.
बातचीत के दौरान विटकॉफ उषाकोव को सुझाव देते हैं, "पुतिन ट्रंप को गाजा युद्धविराम पर बधाई दें, कहें कि रूस ने इसका समर्थन किया है, और ट्रंप को "शांति का सच्चा व्यक्ति" (Real peace man) बताएं. आप राष्ट्रपति को इस उपलब्धि पर बधाई दें और कहें कि आपने इसका समर्थन किया, और आप खुश हैं कि यह हुआ."
बता दें कि उषाकोव और विटकॉफ के बीच ये बातचीत गाजा डील के ठीक बाद हुई थी. इस लीक ट्रांसक्रिप्ट के मुताबिक विटकॉफ ने आगे कहा, "मैंने प्रेसिडेंट से कहा कि रशियन फेडरेशन हमेशा से एक पीस डील चाहता है. मेरा यही मानना ​​है. मुद्दा यह है कि हम दो देश हैं जिन्हें समझौता करने में मुश्किल हो रही है."
विटकॉफ ने आगे कहा, "मैं तो यह भी सोच रहा हूं कि शायद हम गाजा की तरह ही 20-पॉइंट का पीस प्रपोजल भी रखें." इसके बाद ये बातचीत समाप्त हो गई.
जब ये बातचीत सामने आया तो ट्रंप को इस पर कोई असहजता महसूस नहीं हुई. ट्रंप ने कहा कि ये तो बातचीत का 'स्टैंडर्ड तरीका' है. रूस ने बुधवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के टॉप सलाहकारों के बीच हुई कॉल की रिकॉर्डिंग का लीक होना यूक्रेन की शांति बातचीत को कमजोर करने की एक गलत कोशिश है और यह हाइब्रिड वॉरफेयर जैसा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null