अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ये क्या कर दिया, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना, देखें वीडियो
![अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ये क्या कर दिया, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना, देखें वीडियो अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ये क्या कर दिया, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना, देखें वीडियो](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/24/1069115--.webp)
वॉशिंगटन:- अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर नस्लीय हरकत करने का बेहद गंभीर आरोप लगा है जिसकी वजह से दुनियाभर में उनकी आलोचना की जा रही है। कमला हैरिस को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से हाथ मिलाती नजर आती हैं, लेकिन हाथ मिलाने के बाद अपने ट्राउजर में हाथ पोंछ लेती हैं। जिसके बाद दुनियभर में उनकी आलोचना की जा रही है और लोग उनकी इस रवैये को नस्लभेद से जोड़ रहे हैं।
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से शुक्रवार को अमेरिका के व्हाइट हाउस में मुलाकात की। लेकिन इस मुलाकात के बाद ही कमला हैरिस भारी विवाद में घिर गई हैं और लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। ट्विटर पर कमला हैरिस और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के हाथ मिलाने का वीडियो शेयर किया जा रहा है और उनकी आलोचना की जा रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अलग अलग पोडियम पर खड़ी हैं और दोनों पत्रकारों को संबोधित कर रही है। जिसके बाद दोनों हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं। हाथ मिलाने के लिए पहले हाथ कमला हैरिस ने बढ़ाया था और फिर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने हाथ बढ़ाया। लेकिन हाथ मिलाने के बाद कमला हैरिस अपना हाथ अपनी पैंट में पोंछ लेती हैं और इसी बात पर बवाल हो गया है।
Vice President Kamala Harris wipes her hand after shaking hands with South Korean President Moon Jae-in. pic.twitter.com/YI4s3JXYNB
— The Post Millennial (@TPostMillennial) May 23, 2021
![jantaserishta.com jantaserishta.com](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486223--iilvifj400x400.webp)