विश्व

पश्चिमी देशों ने हांगकांग में चुनाव परिणामों पर चिंता व्यक्त की, अमेरिका-ब्रिटेन ने कहा उड़ाया 'लोकतंत्र का मजाक'

Neha Dani
22 Jan 2022 3:04 AM GMT
पश्चिमी देशों ने हांगकांग में चुनाव परिणामों पर चिंता व्यक्त की, अमेरिका-ब्रिटेन ने कहा उड़ाया लोकतंत्र का मजाक
x
यांग के मुताबिक वास्तव में चीन का यह कदम लोकतंत्र की विचारधारा के विपरीत है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन समेत पश्चिमी देशों ने हांगकांग में चुनाव परिणामों पर चिंता व्यक्त की है। यहां 90 सीटों वाली विधान परिषद में महज एक सीट पर विपक्ष ने जीत हासिल की है। यहां दिसंबर में विधान परिषद आयोजित किए गए थे, जिसके परिणामों को वाशिंगटन टाइम्स एक आर्टिकल में लोकतंत्र का मजाक बताया गया है।

अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन टाइम्स में लिखते हुए, जियानली यांग ने कहा कि हांगकांग में हुए विधान परिषद चुनाव दिखावे के लिए हुए हैं। यहां सिर्फ 30 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव में बीजिंग समर्थक उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है और विपक्ष को सिर्फ एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया लोकतंत्र में एक मजाक से कम नहीं है। यांग ने चीन के लोकतंत्र विरोधी होने का उदाहरण देते हुए कहा कि, चीन ने तिब्बत में चीनी कम्युनिस्ट विशेषताओं से बौद्ध धर्म को विकसित करने का आह्वान किया है। वहीं हांगकांग में, चीन विधान परिषद चुनाव के साथ "हांगकांग विशेषताओं के साथ लोकतंत्र" को बढ़ावा देना चाहता है। यांग के मुताबिक वास्तव में चीन का यह कदम लोकतंत्र की विचारधारा के विपरीत है।

Next Story