विश्व

क्या आलीशान सरकारी डिनर में खाना परोसने वाले सेना के अधिकारी थे, डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क के पीछे पड़े जासूस

jantaserishta.com
23 May 2026 5:58 PM IST
क्या आलीशान सरकारी डिनर में खाना परोसने वाले सेना के अधिकारी थे, डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क के पीछे पड़े जासूस
x
बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के चीन दौरे के दौरान हुए स्टेट डिनर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि भोज के दौरान एलन मस्क के पीछे खड़ी एक वेट्रेस असल में चीनी सेना (PLA) की सीनियर अधिकारी मेजर चेंग चेंग थीं.
जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करते हुए दावा किया कि भोज में सर्विस करने वाली महिला चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य और पीएलए की ऑनर गार्ड सेरेमोनियल ब्रिगेड की बटालियन कमांडर हैं. उन्होंने फोटो भी शेयर कीं, जिनमें वही महिला सैन्य वर्दी में नजर आ रही हैं. जेंग का आरोप है कि चेंग चेंग ने भोज के दौरान अपनी वर्दी के नीचे 'बंदूक या कुछ और' छिपाकर रखा हो सकता है.
चेंग चेंग (Cheng Cheng) चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में एक प्रमुख चेहरा हैं. उनका जन्म दिसंबर 1986 में शेडोंग प्रांत के वेईफांग में हुआ था. 18 साल की उम्र में 2004 में उन्होंने सेना में भर्ती हुईं. शुरू में वे कम्युनिकेशन सोल्जर के रूप में काम करती रहीं. बाद में उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की.
2008 में उन्हें 60वें राष्ट्रीय दिवस परेड के लिए चुना गया था, लेकिन ऊंचाई बढ़ने के कारण उन्हें बैकअप में रख दिया गया. 2012 में उन्हें पीएलए हॉनर गार्ड सेरेमोनियल ब्रिगेड में शामिल किया गया. 2014 से वे महिला यूनिट की कमांडर रहीं. उन्होंने 2015 की विश्व युद्ध विजय परेड और कई महत्वपूर्ण राज्य समारोहों में नेतृत्व किया.
चेंग चेंग चीन की पहली महिला ऑनर गार्ड कमांडर के रूप में जानी जाती हैं. उन्होंने महिला ऑनर गार्ड सिस्टम को विकसित करने और मैनुअल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वे 200 से ज्यादा उच्च स्तरीय राज्य समारोहों में शामिल हो चुकी हैं. 2018 से वे लगातार दो बार नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की सदस्य चुनी जा चुकी हैं.
जेनिफर जेंग के दावे अभी तक पुष्ट नहीं हैं. न तो चीन सरकार और न ही चीनी मीडिया ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. स्वतंत्र रूप से महिला की पहचान की पुष्टि भी नहीं हुई है. जेंग पहले भी चीन के खिलाफ कई विवादास्पद दावे कर चुकी हैं. 2023 में उन्होंने खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) का हाथ होने का आरोप लगाया था, जो सार्वजनिक रूप से साबित नहीं हुआ था.
सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीन लंबे समय से विदेशी नेताओं, राजनयिकों और कारोबारियों के खिलाफ गुप्त खुफिया तरीके अपनाता रहा है. अमेरिका में पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां चीनी एजेंटों पर राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने के आरोप लगे हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह बेहद गंभीर मामला होगा. एक सक्रिय सैन्य अधिकारी को इतने महत्वपूर्ण राज्य भोज में वेट्रेस के रूप में तैनात करना सामान्य बात नहीं मानी जा सकती. यह मामला अभी विवादों में है. जेनिफर जेंग के आरोपों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा छेड़ दी है, चीन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story