विश्व

विचित्र! आठ लोगों के साथ रिलेशनशिप में लड़की, वीडियो छाया

jantaserishta.com
28 May 2022 12:01 PM IST
विचित्र! आठ लोगों के साथ रिलेशनशिप में लड़की, वीडियो छाया
x

नई दिल्ली: एक लड़की ने बताया कि वो आठ लोगों के साथ एक रिलेशनशिप में जुड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर खुद को 'विचित्र' बताने वाली इस लड़की का कहना है कि वो एक बहुपत्नी रिलेशनशिप (Polyamorous Relationship) में है और उसकी लाइफ बढ़िया चल रही है. हालांकि, वो सभी साथ नहीं रहते हैं.

लड़की TikTok पर Anna के नाम से मौजूद है. जहां हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जिन आठ लोगों के साथ वो जुड़ी हुई है उसमें उनका पति, गर्लफ्रेंड और पार्टनर के साथ एक Undetermined Gender वाला शख्स भी शामिल है. Anna के इस वीडियो को 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
वीडियो में Anna कहती हैं कि आमतौर पर धारणा है कि Polyamorous Relationship में सिर्फ तीन लोग (दो लड़की और एक लड़की) ही शामिल होते हैं. लेकिन ये सिर्फ एक तरह की रिलेशनशिप है. बकौल Anna, हम आठ लोग एक दूसरे से केनेक्टेड हैं और ये भी एक Polyamorous रिलेशनशिप ही है. हालांकि, वो इस रिलेशनशिप को Poly-Cule या Constellation नाम देती हैं.
Anna ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने Jake से शादी की. Jake स्पेंसर को डेट कर रहा था. स्पेंसर एक Undetermined Gender का व्यक्ति है. इस बीच Anna की एक दूसरी लड़की एली (Ellie) भी पार्टनर बन गई.
The Blaze की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलेशनशिप में अलग मोड़ तब आया जब एली ने अपने मेल पार्टनर Izzy को Anna से मिलवा दिया. फिर आगे उनके साथ 3 और लोग जुड़ गए और बाद में वो सब एक दूसरे से कनेक्ट हो गए. कुल मिलाकर आठ लोग एकसाथ बहुपत्नी रिलेशनशिप में हैं, भले ही वो सब एकसाथ नहीं रह रहे हैं.
Anna के वीडियो पर हजारों TikTok यूजर्स ने रिएक्ट किया है. किसी यूजर ने कहा कि कई सामाजिक नियमों को तोड़ दिया गया, तो किसी ने पूछा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण ऐसे होगा? वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतने सारे लोगों के साथ रहने के कारण मतभेद भी होता होगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story