विश्व

अजीब घटना! 21 साल की लड़की के साथ हुआ ये...

jantaserishta.com
26 Jun 2022 12:13 PM IST
अजीब घटना! 21 साल की लड़की के साथ हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जब महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसका पेट समय के साथ-साथ बढ़ता जाता है. जैसे-जैसे गर्भ में पल रहे बच्चे की ग्रोथ होती है, वैसे-वैसे पेट का साइज नौ महीने तक बढ़ता रहता है. हाल ही में एक अजीब घटना सामने आई है, जिसमें महिला के पेट का साइज नौ महीने तक बढ़ता रहा क्योंकि उसे लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट है. नौ महीने बाद जब उसे मतली आना शुरू हुई और कंफर्टेबल महसूस नहीं हुआ तो डॉक्टर की सलाह पर उसने अल्ट्रासाउंड कराया. जब रिपोर्ट सामने आई तो पेट में बच्चा नहीं था बल्कि एक डराने वाली चीज थी. पेट के अंदर जो चीज दिखी उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान थे.

Daily star के मुताबिक, इस लड़की का नाम होली वेल्हम (Hollie Welham) है, जिसकी उम्र 21 साल है. होली वेल्हम का पेट लगातार बढ़ रहा था. उसे जब मतली महसूस हुई और उसने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर्स ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी. रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने पाया कि वह प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि उसके दाहिने अंडाशय के पास एक बड़ा ओवेरियन सिस्ट (Ovarian cyst) है.
दरअसल, ओवरी में या इसकी सतह पर द्रव से भरी थैली बन जाती है, जिसे ओवेरियन सिस्ट कहा जाता है. कई महिलाओं को ये सिस्ट कभी ना कभी होते हैं. ये सिस्ट कभी छोटे या कभी काफी बढ़े हो सकते हैं. हालांकि छोटे सिस्ट से कोई समस्या नहीं होती और ये बिना इलाज के ही ठीक होकर गायब हो जाते हैं. लेकिन बड़े सिस्ट समस्या पैदा कर सकते हैं.
होली के मुताबिक, मैं अपने बड़े हुए पेट को लेकर काफी खुश थी कि मैं प्रेग्नेंट हूं. लेकिन नौ बाद मैं विश्वास नहीं कर पा रही थी कि मेरे पेट में बच्चा नहीं सिस्ट है. मैं पहले काफी खुश थी लेकिन जब रिपोर्ट सामने आई तो मैं हैरान रह गई. डॉक्टर्स की टीम ने फुटबॉल के साइज के उस सिस्ट को हटा दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, होली की सर्जरी पिछले महीने हुई थी. उनके पेट से डॉक्टर्स ने जो सिस्ट निकाला उसका साइज 27 सेमी से भी अधिक था यानी एक फुटबॉल से भी बढ़ा. पेट में लिक्विट जमने के कारण होली का पेट भी फूल गया था. सर्जरी के दौरान सर्जन ने उसके दाहिने अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब से जुड़े सिस्ट को अलग कर दिया और होली वापस से पहले जैसी हो गई है. साथ ही साथ सर्जरी के दौरान एक अंडाशय को भी हटाना पड़ा क्योंकि उसके अंदर सिस्ट बढ़ रहा था.
होली ने आगे कहा, मुझे अपनी फैमिली, ब्वॉयफ्रेंड का काफी सपोर्ट मिला. मुझे उम्मीद है कि मेरी फर्टिलिटी प्रभावित नहीं होगी और भविष्य में मैं और भी बच्चे पैदा कर पाऊंगी. हालांकि वो समय मेरे लिए काफी डरावना था लेकिन अब मैं धीरे-धीरे सही हो रही हूं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story