विश्व

हमने ही बोए आतंकवाद के बीज: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

Admin Delhi 1
1 Feb 2023 4:17 PM IST
हमने ही बोए आतंकवाद के बीज: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
x

दिल्ली: मंगलवार को पाकिस्तान के पेशावर स्थिति मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले पर आज बड़ा अपडेट आया है। इस घटना पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने संसद में आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट होने का आवाहन किया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि 'पूजा कर रहे लोगों पर भारत या इजरायल में भी हमले नहीं होते हैं लेकिन ऐसा पाकिस्तान में हो रहा है'।

पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'मैं ज्यादा नहीं कहूंगा बस इतना कहना चाहता हूं कि हमने ही आतंकवाद के बीज बोए थे'।

बता दें कि पेशावर की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 90 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Next Story