विश्व

दुनिया के सबसे ऊंचे झरने पर बर्फ बनी पानी की चादर, बर्फीले तूफान में जम गया नियाग्रा वॉटरफॉल

Rounak Dey
29 Dec 2022 6:33 AM GMT
दुनिया के सबसे ऊंचे झरने पर बर्फ बनी पानी की चादर, बर्फीले तूफान में जम गया नियाग्रा वॉटरफॉल
x
इसके कारण हुए हादसों में 50 से ज्यादा मौतें हो गईं।
बर्फ से जमे नियाग्रा फॉल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आंशिक रूप से जमे नियाग्रा फॉल की तस्वीरें हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार विश्व का सबसे प्रसिद्ध यह जल प्रपात आंशिक रूप से जम गया है, हालांकि, इसके साथ ही बहता पानी भी नजर आ रहा है, इससे साबित होता है कि यह झरना कभी पूरी तरह से नहीं जमता।







नियाग्रा फॉल अमेरिका के न्यूयॉर्क और कनाडा के आंटोरिया के सीमावर्ती इलाके में स्थित है। बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा बुरा असर न्यूयॉर्क पर ही पड़ा है। न्यूयॉर्क में अब तक 28 लोगों मारे जा चुके हैं। पारा शून्य से नीचे जाने के कारण नियाग्रा फॉल में पानी की चादर बर्फ में बदल गई है। कड़ाके की ठंड में भी पर्यटक फॉल को निहारने पहुंच रहे हैं। वे वहां से तस्वीरें व वीडियो साझा कर रहे हैं।





क्रिसमस सप्ताहांत में पश्चिमी न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान ने कहर ढा दिया था। इसे अधिकारियों ने सदी का बर्फीला तूफान करार दिया था। इस तूफान के कारण अमेरिका कई दिनों तक जकड़ा रहा। देश के अनेक हिस्सों में भारी बिजली कटौती, हवाई व सड़क यातायात बाधित होने जैसी अनेक समस्याओं से लाखों लोगों को जूझना पड़ा। इसके कारण हुए हादसों में 50 से ज्यादा मौतें हो गईं।
Next Story