Washington's में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, इंडिपेंडेंस डे परेड रद्द

America अमेरिका : अमेरिका 4 जुलाई को अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब इंडिपेंडेंस डे परेड को भीषण गर्मी और लू के कारण रद्द करना पड़ा। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है जब इस तरह का बड़ा आयोजन मौसम की वजह से प्रभावित हुआ है।
पूर्वी अमेरिका के कई राज्यों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और करीब 16 करोड़ लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। वॉशिंगटन डीसी में नेशनल मॉल पर आयोजित ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर को भी तेज गर्मी के कारण बीच में रोकना पड़ा, जहां कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक महिला को हीट एक्सॉशन की स्थिति में पैरामेडिक्स ने अस्पताल पहुंचाया।
इसके बाद आयोजकों ने स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। साथ ही शनिवार सुबह होने वाली इंडिपेंडेंस डे परेड भी अत्यधिक तापमान के कारण रद्द कर दी गई। नेशनल वेदर सर्विस ने वॉशिंगटन डीसी के लिए 43.3°C से 46.1°C तक तापमान पहुंचने का अलर्ट जारी किया है।
आयोजकों के अनुसार, हजारों मार्चिंग बैंड सदस्य, सेना की टुकड़ियां और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। भारी वर्दी और गर्म डामर पर लंबे समय तक खड़े रहना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता था।हालांकि, पहले भी विभिन्न आपदाओं के कारण परेड में बदलाव या रद्दीकरण होता रहा है, लेकिन तापमान और लू के कारण ऐसा पहली बार हुआ है।





