विश्व

इमरान के अमेरिकी साजिश पर वाशिंगटन का पलटवार

jantaserishta.com
10 April 2022 10:53 AM IST
इमरान के अमेरिकी साजिश पर वाशिंगटन का पलटवार
x

नई दिल्ली: इमरान खान ने वर्तमान राजनीतिक संकट के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया था और कहा था कि वाशिंगटन चाहता था कि हाल ही में मास्को यात्रा के कारण उन्हें हटा दिया जाए. लेकिन वाशिंगटन ने इस मामले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार कर दिया है.

इस्लामाबाद इमरान खान नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव हारने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं. नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के कई प्रयासों के बावजूद आधी रात को वोटिंग हुई. 342 सदस्यीय सदन में 174 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. बता दें कि पाकिस्तान में किसी भी प्रधानमंत्री ने अब तक पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है.
नेशनल असेंबली की कार्यवाही रविवार की तड़के स्थगित कर दी गई. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अविश्वास मत के माध्यम से पद से हटाए जाने के बाद नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए सदन में 11 अप्रैल को दोपहर 2 बजे फिर से बैठक होगी. सत्र की अध्यक्षता कर रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अयाज सादिक ने कहा कि नए प्रधानमंत्री के लिए नामांकन पत्र रविवार को दोपहर 2 बजे तक जमा किया जा सकता है. इसकी जांच दोपहर 3 बजे तक की जाएगी.
2018 में सत्ता में आने के बाद से इमरान खान की बयानबाजी अमेरिकी विरोधी अधिक हो गई थी. उन्होंने चीन और हाल ही में रूस के करीब जाने की इच्छा व्यक्त की. 24 फरवरी को उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता की थी. बता दें कि उसी दिन रूस ने यूक्रेन पर अटैक किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story