विश्व

निशाने पर थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप? मेज के नीचे छिपना पड़ा, गिर भी गए, VIDEO

jantaserishta.com
26 April 2026 8:13 AM IST
निशाने पर थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप? मेज के नीचे छिपना पड़ा, गिर भी गए, VIDEO
x
देखें कई वीडियो.

नई दिल्ली: वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. होटल में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी भी मौजूद थे. फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत ट्रंप को मेज के नीचे छुपाया और किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाल लिया.

दरअसल हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' होने वाला था. इस दौरान होटल में 2600 से ज्यादा लोग मौजूद थे. होटल से कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है. इस घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई. हमलावर को पुलिस ने दबोच लिया है.
चश्मदीदों और सोशल मीडिया पर मौजूद फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, सीक्रेट सर्विस के जवान तुरंत हरकत में आ गए. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से नीचे उतारा और सुरक्षित स्थान पर ले गए. इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने SOS लाइट के जरिए मेहमानों को भी अलर्ट किया.
फायरिंग की आवाज डिनर हॉल के ठीक ऊपर वाले कमरे से आई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि मेलानिया ट्रंप भीड़ में कुछ देखकर परेशान नजर आ रही थीं. जैसे ही फायरिंग की आवाज आई, हॉल में मौजूद करीब मेहमानों में भगदड़ मच गई. कई लोगों अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए. वहीं, होटल के कर्मचारी और वेटर्स बाहर की ओर भागते दिखे.
रॉयटर्स के एक फोटोग्राफर ने होटल में 4 से 6 तेज धमाकों की आवाज सुनने की पुष्टि की है. ट्रंप के एक सहायक और सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना के बाद ट्रंप ने डिनर दोबारा आयोजित करना का ऐलान किया है.
एक चश्मदीद की मानें तो डिनर में मौजूद कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को भी सुरक्षित निकाला गया. सुरक्षाकर्मियों ने जेडी वेंस, आरएफके जूनियर, डग बर्गम और मार्को रुबियो को सुरक्षा के लिहाज से जमीन पर लेटने के लिए कहा और बाद में उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. कैबिनेट के दूसरे मंत्रियों को भी होटल से सुरक्षित बाहर ले जाया गया.
फायरिंग की सूचना मिलते ही वाशिंगटन हिल्टन होटल को खाली कराया गया. पुलिस ने होटल के बाहर खड़े लोगों को पीछे हटने को कहा है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हमलावर का मकसद क्या था और वो होटल के कमरे तक हथियार लेकर कैसे पहुंचा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story