विश्व

अफगानी सेना और तालिबानी लड़कों के बीच जंग जारी, अमेरिकी हवाई हमले में 11 आतंकी ढेर

Neha Dani
10 Aug 2021 9:35 AM GMT
अफगानी सेना और तालिबानी लड़कों के बीच जंग जारी, अमेरिकी हवाई हमले में 11 आतंकी ढेर
x
अफगानिस्तान में तालिबान के चलते पैदा हुए हिंसक माहौल को लेकर दोनों देशों ने चर्चा की।

अफगानिस्तान में यूएस फोर्स द्वारा कम से कम 11 तालिबानी आतंकी को मार गिराया गया है। टोलो न्यूज ने बताया कि आज सुबह कपिसा प्रांत के निजरब जिले में अमेरिकी फोर्स द्वारा किए गए बी-52 हवाई हमले में तालिबान के कम से कम 11 आतंकी मारे गए हैं। प्रंतीय पुलिस प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।

अफगानी सेना और तालिबानी लड़कों के बीच जंग जारी
बता दें कि अफगानी सेना और तालिबानी लड़ाकों के बीच की जंग लगातार जारी है, लेकिन बीते दो दिनों में तालिबान की ओर से हमला और भी तेज़ कर दिया गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने पांच प्रांतीय राजधानियों को अपने कब्जे में ले लिया है। बीते दिन अफगानिस्तान के सारे-इ-पुल (Sar-e Paul) पर भी कब्जा कर लिया है। यहां से कुछ वक्त पहले ही अमेरिकी और नाटो फोर्स वापस गई है, जिसके बाद तालिबान ने अपना हमला तेज कर दिया है।
कुंदुज पर कब्जा करने के लिए लड़ रहा तालिबानी




इसके साथ ही तालिबान उत्तरी कुंदुज प्रांत की राजधानी कुंदुज शहर पर नियंत्रण के लिए भी लगातार लड़ रहा था। रविवार को उन्होंने अपना झंडा शहर के मुख्य चौराहे पर लगा दिया। बात दें कि कुंदुज पर कब्जा करने के बाद तालिबान क लिए यह बढ़त होगी। दरअसल, यह देश के बड़े शहरों में शुमार है जिसकी आबादी करीब 3.40 लाख मानी जाती है है। सर-ए-पुल की प्रांतीय परिषद के प्रमुख रहमानी ने बताया कि सूबे की राजधानी कई हफ्ते से तालिबान की घेराबंदी में है और अतिरिक्त सैन्य सहायता भेजी नहीं जा सकी है।
मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से की बातचीत
वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ फोन पर चर्चा की। इस दौरान अफगानिस्तान में तालिबान के चलते पैदा हुए हिंसक माहौल को लेकर दोनों देशों ने चर्चा की।


Next Story