कभी भी छिड़ सकता है युद्ध, यूक्रेन में अफरा-तफरी का माहौल, आमने सामने बाइडेन-पुतिन

नई दिल्ली: अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला (Ukraine Russia Conflict) कर उसे अपने कब्जे में ले लेगा. जिसके बाद से अफरा तफरी जैसी स्थिति बनी हुई है. एक दर्जन से भी ज्यादा देशों ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है. अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा है. दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा पर करीब 100,000 सैनिकों की तैनाती की है लेकिन किसी तरह के हमले या कब्जे की बात से साफ इनकार किया है. इन सबके बीच शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ फोन पर बात की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





