विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: पुतिन का प्लान क्या है? हो गया ये सब

jantaserishta.com
30 Sept 2022 6:25 PM IST
युद्ध ब्रेकिंग: पुतिन का प्लान क्या है? हो गया ये सब
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मास्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यूक्रेन के चार राज्यों को अपने देश के साथ विलय कर दिया। पिछले साल से यूक्रेन के साथ चल रही जंग में यह रूस के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।
रूसी सरकार के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी टैस के मुताबिक, शुक्रवार को ऐतिहासिक समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार राज्यों का अपने देश में विलय कर दिया है। इन शहरों के नाम डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया। ऐतिहासिक भाषण के साथ पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।
क्रेमलिन ने दावा किया था यूक्रेन के इन राज्यों में जनमत संग्रह किया गया था। जिसमें मास्को के समर्थन में 99 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी। क्रेमलिन ने उस वक्त ऐलान किया था कि जल्द ही इन राज्यों का रूस में विलय किया जाएगा।
बता दें कि यूक्रेन के राज्यों को अपने देश में विलय पर यूक्रेन समेत पश्चिम ने रूस की निंदा की थी। पश्चिमी देशों ने बाकायदा रूस को चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा होता है कि रूस प्रतिबंधों की नई कड़ी का सामना करने को तैयार रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story