विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: बातचीत के लिए बेलारूस पहुंचा यूक्रेन का डेलिगेशन

jantaserishta.com
28 Feb 2022 11:17 AM IST
युद्ध ब्रेकिंग: बातचीत के लिए बेलारूस पहुंचा यूक्रेन का डेलिगेशन
x

नई दिल्ली: जंग के बीच यूक्रेन और रूस में बातचीत की पहल हुई है. न्यूज वेबसाइट Sputnik के मुताबिक, यूक्रेन का जो डेलिगेशन बातचीत के लिए निकला था, वह बेलारूस पहुंच चुका है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पहले ही कहा था कि बेलारूस की सीमा पर रूस-यूक्रेन की बातचीत हो सकती है.

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग में बड़ा फैसला हुआ है. इसमें तय किया गया है कि चार मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जाएगा, जो भारतीय लोगों और छात्रों को निकालने में मदद करेंगे. जिन मंत्रियों को भेजा जा रहा है उनमें हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह का नाम शामिल है.
यूक्रेन में 26-27 फरवरी को एक सर्वे हुआ है. इसके मुताबिक, 70 फीसदी लोगों को लगता है कि जंग में यूक्रेन की जीत होगी. वहीं 91 फीसदी राष्ट्रपति जेलेंस्की को सपोर्ट कर रहे हैं. सर्वे के मुताबिक, यूक्रेन के लोगों में निराशावादी विचारों की कमी और सैन्य दल के प्रति भरोसा चरम पर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story